भाजपा ने किया किसानों का सम्मान : जयप्रकाश

राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने क्षेत्र के ग्राम परसोतिमा में गुरुवार को किसान चौपाल में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने किसानों के चेहरे पर मुसकान लाने का काम किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:12 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:12 PM (IST)
भाजपा ने किया किसानों का सम्मान : जयप्रकाश
भाजपा ने किया किसानों का सम्मान : जयप्रकाश

देवरिया : राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने क्षेत्र के ग्राम परसोतिमा में गुरुवार को किसान चौपाल में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने किसानों के चेहरे पर मुसकान लाने का काम किया है। आजादी के बाद यदि किसी सरकार ने किसानों का सम्मान किया है तो वह भाजपा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना समेत तमाम योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। जिससे भारत का किसान निरंतर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और मजबूत हो रहा है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं से किसानों की दशा बदली है। चुनाव नजदीक देख विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के किसानों को समृद्ध करने का काम किया है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा रामलक्षन विजय प्रताप सिंह ने की। इस दौरान भगवान यादव, रितेश शर्मा, संगमलाल कन्नौजिया, नसीम मंसूरी, रणविजय सिंह, कमलेश मौर्य, मुकेश राय, विनय तिवारी, रितेश सिंह, राजेंद्र साहनी, रामनिवास साहनी, संदीप मौर्य, लालबचन आदि मौजूद रहे। भाजपा सरकार में किसान खुशहाल:डा.रमापति राम

गौरीबाजार:स्थानीय विकास खंड परिसर में कृषि मेला का गुरुवार को आयोजन किया गया। कृषि मेला में लगे स्टालों का जनप्रतिनिधि समेत अधिकारियों ने निरीक्षण किया। लोगों ने जानकारी लेने के साथ ही सामान की खरीदारी भी की। सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान खुशहाल है, केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने पर जो दो रही हैं, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को किसानों की चौखट तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए केंद्र तथा प्रदेश सरकार विभिन्न तरह की योजनाओं को लागू किया है।

सदर विधायक डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की पहुंच लगभग सभी घरों तक हो चुकी है। इस सरकार में बिचौलिया मैदान छोड़ दिए हैं। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय निषाद, खंड विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश, अंबिका प्रसाद, बृजेश कुमार शर्मा, नागेंद्र सिंह, संदीप सिंह, आदित्य सिंह, जटाशंकर राय, प्रिस मोदनवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी