किसानों को छलने का काम कर रही भाजपा सरकार : वीरेंद्र

पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाएं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 01:12 AM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 01:12 AM (IST)
किसानों को छलने का काम कर रही भाजपा सरकार : वीरेंद्र
किसानों को छलने का काम कर रही भाजपा सरकार : वीरेंद्र

देवरिया: भटनी विकास खंड के ग्राम जिगिना मिश्र में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा ने आम जनता के साथ छलावा किया है। केंद्र की सरकार ने कृषि कानून लाकर किसानों को छलने का काम किया है। सरकार को कृषि कानून को वापस लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाएं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आम लोगों का भला सिर्फ कांग्रेस की सरकार ही कर सकती है। प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है, इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। बैठक को उत्तेज मिश्रा, उमेश तिवारी, ऋषिकेश नाथ मिश्रा, राघव पाण्डेय, संदेश यादव, रामजी गिरी, सत्यनारायण शर्मा, सोहन मिश्रा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, अखिलेश त्रिवेदी, सुनील द्विवेदी, पुनीत मिश्रा, तारकेश्वर नाथ तिवार ने संबोधित किया।

संगठन की मजबूती की बनाई रणनीति

देवरिया: तरकुलवा वकास खंड के सोनहुला रामनगर में संगठन सृ़जन के तहत कांग्रेसी की बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ नेता आनंदेश्वर प्रताप सिंह ने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा, तभी पार्टी मजबूत होगी। इस दौरान दयाशंकर पति द्विवेदी उर्फ दया बाबा, संजीव कुशवाहा, प्रमोद मल्ल, असलम सिद्दीकी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

प्रदेश में बाधित है विकास : शहला अहरारी

देवरिया: रामपुर कारखाना विकास खंड के सिधुआ में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित की गई। महिला कांग्रेस की पूर्वी जोन की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है, तभी से विकास व तरक्की बाधित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है, नए कृषि कानून से किसानों को भारी नुकसान होगा। किसान विरोध जता रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं दिख रहा। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सरकार नौकरी देने की बजाय झूठा वादा कर रही है। किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संदेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कांग्रेस के शासन काल में किसान खुशहाल व संतुष्ट रहते थे। बैठक को प्रेम प्रजापति, भीम विश्वकर्मा, आलोक पति त्रिपाठी, आसमा खातून, सुनील तिवारी, जगदीश यादव, सैय्यद अंसारी आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी