न्यायाधीश के आवास पर पेशी, जेल गया बर्खास्त इंस्पेक्टर

देवरिया के भटनी थाने में महिलाओं के सामने अश्लील हरकत का मामला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:35 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:35 PM (IST)
न्यायाधीश के आवास पर पेशी, जेल गया बर्खास्त इंस्पेक्टर
न्यायाधीश के आवास पर पेशी, जेल गया बर्खास्त इंस्पेक्टर

देवरिया: भटनी थाने में महिलाओं के सामने अश्लील हरकत करने वाले बर्खास्त इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव को गुरुवार की शाम फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम सीनियर डिवीजन अमित कुमार के आवास पर पुलिस ने पेश किया। जहां से बर्खास्त इंस्पेक्टर को जेल भेज दिया गया। पेशी को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने दीवानी न्यायालय में पेश करने से परहेज किया।

बर्खास्त इंस्पेक्टर को गौरीबाजार थाने में करीब दस घंटे रखा गया था, सुबह 11 बजे उसे फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम सीनियर डिवीजन के न्यायालय में पेश करने की योजना थी। कागजी कार्रवाई पूरी न होने तथा लोगों के आक्रोश को देखते हुए शाम पांच बजे जज के आवास पर विवेचक सीओ भाटपाररानी पंचमलाल तथा गौरीबाजार थानाध्यक्ष विजय सिंह गौर उसे लेकर पहुंचे। कागजात देखने के बाद न्यायाधीश ने जेल भेजने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी