किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का धरना

जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप शाही पराली जलाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए जनपद में क्रय केंद्रों पर महीन धान की खरीद किसानों से नहीं की जा रही है। सांभा दामिनी आदि धान की खरीद की जाए। मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और विस्तार दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:05 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:05 PM (IST)
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का धरना
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का धरना

देवरिया: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सुभाष चौक पर धरना दिया। यहां आधे घंटे मार्ग जाम कर विरोध जताया। जाम के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा गया।

मंडल अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि लोक सभा, राज्य सभा से पारित किसानों के विरुद्ध तीनों काले कानून को वापस लिया जाए, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाया जाय और इससे कम खरीद पर दंडित करने का प्राविधान हो।

जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप शाही पराली जलाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए, जनपद में क्रय केंद्रों पर महीन धान की खरीद किसानों से नहीं की जा रही है। सांभा, दामिनी आदि धान की खरीद की जाए। मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और विस्तार दिया जाएगा। प्रतापपुर चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। उसका भुगतान किया जाए। आंदोलन में खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

बड़े शाही, दिग्विजय नरायन, शहीद ख्वाजा मंसूरी, विनोद गुप्ता, शैलेश कुमार पांडेय, जय करण शाही, का. रामनरेश यादव आदि मौजूद रहे।

कोटेदार के खिलाफ कार्ड धारकों का प्रदर्शन

रामपुर कारखाना नगर पंचायत कस्बा के शिव मंदिर वार्ड में कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को घूना चना देने पर शुक्रवार को कार्ड धारक प्रदर्शन कर विरोध जताया तथा स्वच्छ चना देने कि कोटेदार से मांग की।

मौके पर मोनू मद्धेशिया पहुंच गए तथा विरोध जताने लगे। धीरे-धीरे करके दर्जनों कार्ड धारकों ने चना लेने से मना कर दिया। इसकी तजानकारी उच्च अधिकारियों को दी । उधर कोटेदार सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूरों का चना शेष रह गया था। जिसे आज फ्री राशन में मिलाकर के वितरण किया जा रहा था ।

पीर साहब ने पूरी दुनिया को सच्चाई की राह दिखाई

क्षेत्र के तमाम गांवों में शुक्रवार को11 वीं शरीफ मनाई गई। गौस-ए-पाक के नाम पर फातिहा दी गई।

भोपतपुरा गांव में मौलाना महमूद आलम कादरी ने कहा कि गौस-ए-पाक पीरों के पीर हैं।इसलिए उन्हें बड़े पीर साहब के नाम से जाना जाता है। उनका असली नाम शै़ख अब्दुल कादिर जिलानी था।उनका मजार इराक के बगदाद में है।वे सदा खुदा की इबादत में मशगूल रहा करते थे। गौस-ए-पाक ने अपनी मां की पेट में ही सुनकर बाइस पारा कुरान याद कर लिया था।बड़े पीर साहब ने पूरी दुनिया को सच्चाई की राह दिखाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाजी ईद मुहम्मद, मुहम्मद अली जान,हाफिज रहमतुल्लाह,कवि मकसूद अहमद भोपतपुरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी