भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व अराजकता पर लगी रोक

भाजपा की तरफ से रविवार को सभी मंडलों में बूथ विजय अभियान के तहत सघन जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया। दो अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियों का पंफलेट वितरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:59 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:59 PM (IST)
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व अराजकता पर लगी रोक
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व अराजकता पर लगी रोक

देवरिया: भाजपा की तरफ से रविवार को सभी मंडलों में बूथ विजय अभियान के तहत सघन जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया। दो अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियों का पंफलेट वितरित किया।

सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने पथरदेवा मंडल के बालपुर गांव के बूथ पर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व गुंडई पर रोक लगी है। देश व प्रदेश विकास का नया अध्याय लिख रहा है। इस दौरान रविंद्र कौशल किशोर, श्रीनिवास मणि, जीवन पति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने देवरिया देहात मंडल के अज्ञया, छितरुआ, गौरीबाजार के सांडा व विनायक बूथ पर लोगों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि नरेन्द्र मोदी व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। इस मौके पर हियुवा जिलाध्यक्ष मुन्ना राय, अरविद चौहान, अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्र, डा.अजय पांडेय, राजन सोनकर आदि मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने रुद्रपुर के रामपुरवा व पिडरा गांव के बूथ पर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान महेश मणि, रामसंतोष शुक्ला, अनिरुद्ध चौधरी आदि मौजूद रहे। बरहज संवाददाता के अनुसार, विधायक सुरेश तिवारी ने मरकड़ा गांव के बूथ पर लोगों से संवाद किया। रामपुर कारखाना विधायक कमलेश शुक्ला ने भगवतीपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने पकड़ी उमन और जगहत्था में जनसंपर्क किया। भाटपाररानी संवाददाता के अनुसार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भठवा तिवारी समेत अन्य गांवों में लोगों से संपर्क कर उपलब्धियों पर चर्चा की। इस दौरान सुरेश तिवारी, हृदयानंद गुप्ता, विश्वंभर पांडेय, नरेंद्र गिरि, भोला प्रजापति, रमेश कुशवाहा, पांडेय ठाकुर, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी