आज ब्लाक मुख्यालयों पर भेजे जाएंगे मतपत्र

जागरण संवाददाता देवरिया पंचायत चुनाव में एक सप्ताह बचे हैं। 26 अप्रैल को मतदान होना है। को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:50 PM (IST)
आज ब्लाक मुख्यालयों पर भेजे जाएंगे मतपत्र
आज ब्लाक मुख्यालयों पर भेजे जाएंगे मतपत्र

जागरण संवाददाता, देवरिया: पंचायत चुनाव में एक सप्ताह बचे हैं। 26 अप्रैल को मतदान होना है। कोरोना के बीच प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिला मुख्यालय से मतपत्र व मतदान किट मंगलवार को सभी ब्लाक मुख्यालयों पर भेजने की तैयारी है। सोमवार को मतपत्रों को भेजने के लिए प्रभारी उप निदेशक कृषि डा.एके मिश्र की अगुवाई में कर्मचारी तैयारियों में जुटे थे।

जिले में 1185 ग्राम प्रधान, 1365 बीडीसी, 56 जिला पंचायत व 14615 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव हो रहा है। कुल 24 लाख से अधिक मतदाता हैं। जिसके लिए 97 लाख 40 हजार तीन सौ मतपत्र कोआपरेटिव सभागार में बने स्ट्रांग रूम में रखे गए हैं। चार, छह, नौ, 12, 18, 27, 36 व 45 चुनाव चिह्न वाले मतपत्र उपलब्ध हैं। प्रत्याशियों की संख्या के हिसाब से मतपत्रों को संबंधित बूथों पर भेजा जाएगा।

---

मतपत्रों पर केवल चुनाव चिह्न अंकित

पंचायत चुनाव में अलग-अलग रंग के मत-पत्र प्रयोग में लाए जाएंगे। ग्राम प्रधान के लिए हरा, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सफेद, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नीला व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र का प्रयोग होगा। मतपत्रों पर केवल चुनाव चिह्न अंकित है। प्रत्याशियों का नाम अंकित नहीं है। चुनाव चिह्न वाले खाने में मोहर लगाई जाएगी।

----

-मतपत्रों को भेजने की तैयारी है। इसके लिए सभी निर्वाचन अधिकारियों को सूचना दी गई है। मंगलवार को मतपत्र ब्लाक मुख्यालयों को भेजा जाएगा।

डा.एके मिश्र

उप निदेशक, कृषि

----

कलेक्ट्रेट परिसर में उमड़ी भीड़

देवरिया: कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम प्रशासन के कार्यालय कक्ष में सोमवार को प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वाहन से प्रचार के लिए अनुमति के लिए आवेदन देने आए थे। इसके लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। अनुमति पत्र के लिए देर शाम तक लोग जमे रहे।

chat bot
आपका साथी