जयंती पर याद किए गए बाबू जगजीवन राम

शहर के राम गुलाम टोला के बाबू जगजीवन राम छात्रावास में जयंती मनाई गई। रामदयाल ने कहा कि वह दलितों के मसीहा थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 12:33 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 12:33 AM (IST)
जयंती पर याद किए गए बाबू जगजीवन राम
जयंती पर याद किए गए बाबू जगजीवन राम

देवरिया: टाउन हाल परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके आदर्शो पर प्रकाश डाला गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित की गई।

जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि वह अपने जीवन में कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किए, महात्मा गांधी के महान विचारों से प्रभावित होकर वह उनके साथ स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए। समाज के दलित पिछड़े शोषित वंचित लोगों के लिए वह जीवन भर कार्य करते रहे।

इस दौरान जिला प्रभारी कौशल त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि, महिला कांग्रेस पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी, आनंददेव गिरि, जयदीप त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, मुकुंद भाष्कर मणि, रामदयाल, समीर पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

उधर शहर के राम गुलाम टोला के बाबू जगजीवन राम छात्रावास में जयंती मनाई गई। रामदयाल ने कहा कि वह दलितों के मसीहा थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव महेंद्र आम्बेडकर, सुभाष राय, सतीश कुमार गौतम, विकास कुमार, नवीन भारती, धर्मेंद्र कुमार, सदानंद, धीरज कुमार, विनय कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मित्रता का धर्म निभाना जानता है निषाद समाज: रामसुंदर दास

देवरिया: बांस देवरिया स्थित सपा जिला कार्यालय पर महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई। विधान परिषद में मुख्य सचेतक एमएलसी रामसुंदर दास निषाद ने कहा कि निषाद समाज मित्रता का धर्म निभाना जानता है। हमने पौराणिक काल में भगवान राम से मित्रता का निर्वाह किया। निषाद समाज का राज देश के जल संसाधनों पर रहा है। मौजूदा व्यवस्था ने उन्हें बेदखल कर दिया है।

कहा कि समाजवादी सरकार ने निषाद समाज को नदियों, तालाबों व पोखरों का पट्टा देकर जल संसाधनों का मालिक बनाने के साथ ही सत्ता में भागीदारी दे कर उनका सम्मान बढ़ाने का कार्य किया था। जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि कश्यप ऋषि भारतीय समाज के आदि पुरुष हैं। निषाद राज गुह्य आज के लोगों के लिए आदर्श हैं। पूर्व मंत्री समाजवादी संत भगवती सिंह एवं सुकमा के शहीदों जवानों को दो मिनट मौन रह कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हृदय नारायण जायसवाल, प्रदीप श्रीवास्तव,अरविद साहनी, वीरेंद्र गुप्ता, रमाकांत निषाद, अशोक यादव, अवनीश यादव, विवेक पटेल, विरेन्दर निषाद, रणवीर यादव, लक्ष्मण निषाद, रविन्द्र निषाद, प्रेमप्रकाश यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे। संचालन मुराद अली बेग ने किया।

chat bot
आपका साथी