जागरूकता से होगा व्यक्ति का विकास : हारून

विधान सभा पथरदेवा पीस पार्टी के प्रभारी हारून अली ने कहा कि देश में जाति व धर्म की राजनीति की जा रही हैं। किसी को आम व्यक्ति के उत्थान की नहीं बल्कि उसके वोट की ¨चता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:36 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:36 PM (IST)
जागरूकता से होगा व्यक्ति का विकास : हारून
जागरूकता से होगा व्यक्ति का विकास : हारून

देवरिया: विधान सभा पथरदेवा पीस पार्टी के प्रभारी हारून अली ने कहा कि देश में जाति व धर्म की राजनीति की जा रही हैं। किसी को आम व्यक्ति के उत्थान की नहीं बल्कि उसके वोट की ¨चता है। चुनाव में लोक-लुभावनी बातें करने वाले आते हैं और आप का वोट लेकर चले जाते हैं। फिर पांच साल तक पीछे मुड़ कर आप का हाल जानने नहीं आते हैं।

वह क्षेत्र के केडी चौराहा पर रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में सुविधाएं नहीं है। अपराध बढ़ने से महिलाएं, व्यापारी व आम नागरिक सुरक्षित नहीं है। सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि अधिकारियों के साथ दु‌र्व्यवहार कर रहे हैं। बेरोजगारों का नौकरी के नाम पर शोषण किया जा रहा है। इसके बावजूद केंद्र व प्रदेश की जुमले वाली सरकारें देश में चैन व विकास की बात कर रही है। सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें। अध्यक्षता मोहम्मद जमशेद व संचालन ब¨लद्र कुशवाहा ने किया। इस दौरान बैरिस्टर कुशवाहा, देवेंद्र राय, अनुपम कुशवाहा, विवेक कुशवाहा, पंकज कुमार राजभर, गौरी शंकर कुशवाहा ,महेंद्र कुशवाहा, सद्दाम खान, शिव कुमार, गो¨वद कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, जैनुद्दीन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी