धारदार हथियार से युवक पर हमला

छठ पूजा से वापस लौट रहे युवक पर मनबढ़ों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। विवाद के बाद पैकौली चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:45 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:45 PM (IST)
धारदार हथियार से युवक पर हमला
धारदार हथियार से युवक पर हमला

देवरिया : छठ पूजा से वापस लौट रहे युवक पर मनबढ़ों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। विवाद के बाद पैकौली चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मझगांवा संवाददाता के अनुसार, भलुअनी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी गोलू 18 पुत्र मंगरू गोंड मंगलवार की शाम छठ घाट से वापस आ रहा था। वह पैकौली प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा था कि गांव के दो लोगों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से उसके सिर पर कई वार कर घायल कर दिया। खून से लथपथ गोलू जान बचाकर मौके से भाग निकला। शोर सुनकर कर लोग घटनास्थल की तरफ बढ़े। ग्रामीणों को आते देख आरोपित मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक का कहना है कि दीपावली के दिन पटाखा फोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मंगलवार दोपहर दो बजे चौराहे पर गोलू और आरोपितों के बीच कहासुनी हुई थी। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया। आरोपित सुनियोजित तरीके से गोलू पर हमला करने के लिए घात लगाकर स्कूल के पास बैठे थे। विवाद की सूचना पर भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर हमला का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी