महिला सपा नेता पर हमला, चार नामजद

शहर के देवरिया खास में मारपीट की घटना हुई।बीच बचाव सपा नेता के बेटों को भी हमलावरों ने पीट दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 11:41 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 11:41 PM (IST)
महिला सपा नेता पर हमला, चार नामजद
महिला सपा नेता पर हमला, चार नामजद

देवरिया: शहर के देवरिया खास मोहल्ले में बुधवार की रात सपा की वरिष्ठ महिला नेता पर पड़ोसियों ने हमला बोल दिया। बीच बचाव करने गए बेटों की भी आरोपितों ने पिटाई कर दी। घायलों का इलाज जिला अस्पताल पर कराया गया। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

सलेमपुर विधान सभा क्षेत्र से सपा की प्रत्याशी रहीं विजय लक्ष्मी गौतम रात को सलेमपुर से अपने आवास पर देवरिया खास पहुंचीं। इस बीच पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में उन पर हमला बोल दिया। साथ ही दांत से अंगुली काट ली। घटना के दौरान उनके दोनों बेटे बीच बचाव करने आए तो आरोपितों ने उनकी भी डंडे व ईंट से पिटाई कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपित फरार हो चुके थे। इसके बाद घायल विजय लक्ष्मी गौतम का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने पड़ोसी सुधीर कुमार, अरुण कुमार, महेंद्र, सुशील कुमार व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाल अरुण मौर्या ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

chat bot
आपका साथी