शराब के साथ गिरफ्तार

देवरिया के सुंदरपार के समीप बरामद हुई 30 पाउच शराब।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:12 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:12 AM (IST)
शराब के साथ गिरफ्तार
शराब के साथ गिरफ्तार

देवरिया: बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार के समीप से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर 30 पाउच शराब बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम रवि कुमार पुत्र रमेश राम निवासी सिवान बिहार बताया।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का नामांकन आज

देवरिया डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है। सुबह दस बजे से दोपहर बाद दो बजे तक सिविल कोर्ट में पर्चा दाखिला होगा। चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र राव ने बताया कि 22 पदों के लिए पर्चा दाखिला होने के बाद शाम चार बजे तक पर्चे की जांच की जाएगी। 12 नवंबर को सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा।

विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शाहपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय को चोरों ने निशाना बना दिया। ताला तोड़कर विद्यालय में रखे हजारों रुपये का सामान चोर उठा ले गए। इस मामले में ग्राम प्रधान कालिदी देवी ने पुलिस को तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी