53 केंद्रों पर लगाया गया 7404 लोगों को कोरोनारोधी टीका

जिले में गुरुवार को 53 टीकाकरण केंद्रों पर 7404 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। टीका लगाने का कुल लक्ष्य 7480 निर्धारित किया गया था। 18 से 45 वर्ष के उम्र के लोगों में 2649 को प्रथम डोज व 1670 को दूसरी डोज लगाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 11:56 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 11:56 PM (IST)
53 केंद्रों पर लगाया गया 7404 लोगों को कोरोनारोधी टीका
53 केंद्रों पर लगाया गया 7404 लोगों को कोरोनारोधी टीका

देवरिया: जिले में गुरुवार को 53 टीकाकरण केंद्रों पर 7404 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। टीका लगाने का कुल लक्ष्य 7480 निर्धारित किया गया था। 18 से 45 वर्ष के उम्र के लोगों में 2649 को प्रथम डोज व 1670 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष के उम्र के लोगों के बीच 1041 को प्रथम डोज व 1021 को दूसरी डोज व 60 वर्ष से अधिक उम्र के 550 को प्रथम व 473 को द्वितीय डोज लगाई गई। मेगा कैंप में आज लगेगा 47600 लोगों को कोरोनारोधी टीका

देवरिया: एक अक्टूबर को जिले में मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में टीकाकरण के लिए कुल 374 केंद्रों बनाए गए हैं। अर्बन क्षेत्र में 20 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जबकि सलेमपुर में 18, बनकटा में 25, भाटपाररानी में 23, लार में 20, भागलपुर में 21, महेन में 25, बरहज में दो, रुद्रपुर में 21, भलुअनी में 23, गौरीबाजार में 22, मझगांवा में 20, बैतालपुर में 23, रामपुर कारखाना में 19, पथरदेवा में 21, देसही देवरिया में 24, तरकुलवा में 21, भटनी में 26 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। तीन डाक्टरों को चेतावनी

सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने गुरुवार को क्षेत्र के अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन डाक्टर व दो स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। पांच कर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्तर्गत करहयी टोला, पकड़ी बाजार उप केंद्र, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुशमहा के टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुशमहा में चिकित्सा अधिकारी डा. ओम प्रकाश एवं डा. विनोद कुमार मौजूद नहीं थे। महेन स्वास्थ्य केंद्र के अन्तर्गत ग्राम हरनई का भी निरीक्षण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेन में आयुष चिकित्सक डा. प्रियंका शाही, वरिष्ठ सहायक अजय सिंह एवं कनिष्ठ सहायक दिनेश कुमार यादव अनुपस्थित थे। पीएचसी महेन के लोहाव गांव में एक डेंगू का मरीज मिला है। जिसके घर जाकर सीएमओ द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लालबचन चौधरी, स्वास्थ शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी