टिकट कटने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के आवास पर दिया धरना

नाराज कार्यकर्ताओं में राम प्रकाश यादव मुन्ना ने कहा कि स्पष्ट निर्देश है कि जिन वार्डों में पार्टी के कई लोग लड़ रहे हैं वहां सभी को चुनाव लड़ने की छूट दी जाएगी। किसी एक को उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 12:41 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 12:41 AM (IST)
टिकट कटने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के आवास पर दिया धरना
टिकट कटने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के आवास पर दिया धरना

देवरिया: जिला पंचायत सदस्य पद के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शनिवार को की। सूची सामने आते ही उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। कई वार्डो के दावेदार सूची जारी करने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए रविवार को सपा जिलाध्यक्ष के साकेत नगर स्थित आवास पर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कार्यकर्ताओं व नेताओं की समस्या सुनकर मांग पत्र लिया और पार्टी के पदाधिकारियों को इससे अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

नाराज कार्यकर्ताओं में राम प्रकाश यादव मुन्ना ने कहा कि स्पष्ट निर्देश है कि जिन वार्डों में पार्टी के कई लोग लड़ रहे हैं वहां सभी को चुनाव लड़ने की छूट दी जाएगी। किसी एक को उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाएगा। इसका पालन नहीं किया गया है। विवादित वार्डों 38, 25, 54, 36, 26, 53, 14 में फ्री फाइट की छूट दी जाए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार यादव ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले सभी साथियों को झंडा, बैनर लगाने की छूट दी जाए। जो कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पूरी ताकत के साथ लगा है वह कहां जाएगा। संगम यादव ने कहा कि सूची को जारी करने में भेदभाव किया गया है। कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव, पहलवान रामाश्रय यादव आदि ने मनाने का प्रयास किया। काफी देर बाद जिलाध्यक्ष के समझाने पर बात बनी और सभी कार्यकर्ता व नेता पत्रक देकर वापस लौटे।

धरना देने वालों में मुख्य रूप से ज्ञान चंद यादव, शैलेंद्र यादव, नागेंद्र कुमार, अवधेश यादव, रामध्यान कन्नौजिया, विशाल यादव, सुमित यादव, राम नरेश यादव, कन्हैया, संतोष, पतरू यादव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी