देवरिया की अनामिका आठ देशों के प्रतिभागियों के साथ कानक्लेव में लेंगी हिस्सा

देवरिया के सोंदा की निवासी अनामिका 24 से 28 नवंबर तक हैदराबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 11:55 PM (IST)
देवरिया की अनामिका आठ देशों के प्रतिभागियों के साथ कानक्लेव में लेंगी हिस्सा
देवरिया की अनामिका आठ देशों के प्रतिभागियों के साथ कानक्लेव में लेंगी हिस्सा

देवरिया: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से शंघाई कारपोरेशन आर्गेनाइजेशन के साथ यंग साइंटिस्ट कानक्लेव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर के सोंदा की निवासी अनामिका सिंह भी हिस्सा लेंगी। इसका आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट आफ केमिकल टेक्नोलाजी हैदराबाद में 24 से 28 नवंबर तक होगा। कानक्लेव में शंघाई कारपोरेशन आर्गेनाइजेशन के सदस्य भारत, रूस , चीन, उज्बेकिस्तान, कजाखिस्तान, किर्गिजस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान से 15-15 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। भारत के 15 प्रतिभागियों में देवरिया की अनामिका सिंह भी शामिल हैं। प्रतिभागी अनामिका कानक्लेव में कोविड-19 तथा उभरते महामारी को शोध तथा विज्ञान से रोकथाम विषय पर विचार रखेंगी। अनामिका ने जीवन मार्ग सो़िफया सेकंडरी स्कूल से हाईस्कूल पास की है। स्नातक की पढ़ाई दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से की है। इस समय वह गोरखपुर विश्विद्यालय में एमएससी भौतिकी अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। इसके पूर्व अनामिका सीएसआइआर की तरफ से आयोजित समर रिसर्च ट्रेनिग प्रोग्राम में भी चयनित हुई थीं। जिला कलेक्ट्रेट बार ने दी आर्थिक सहायता

देवरिया जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता परशुराम मिश्र के इलाज के लिए व अधिवक्ता विजय शंकर पांडेय के निधन पर उनकी पत्नी प्रेमलता पांडेय को दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इस दौरान अध्यक्ष सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, मंत्री ज्ञानेश्वर मिश्र, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामानुज शुक्ल, चंद्रबली शुक्ल, नवल किशोर मिश्र, दिग्विजय, कुंवर आशीष कुमार पांडेय, संदीप मिश्र, हरिलाल यादव, जगरनाथ पांडेय प्रमुख मौजूद रहे। पेंशन के लिए कर्मचारियों ने सीएम को भेजा पोस्टकार्ड

देसही देवरिया खंड सभागार में सोमवार को पुरानी पेंशन सेवा नियमावली को लेकर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड लिखा। उसे डाकघर में पोस्ट किया गया।

रामनिवास यादव, राम देव सिंह, दुर्गा प्रसाद तिवारी, कमल चंद कनौजिया, अवधेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी