कृषि मंत्री ने सुनीं समस्याएं, देखा शहर का हाल

देवरिया के विकास भवन सभागार में लोगों से हुए रूबरू अफसरों को दिए निर्देश।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:22 PM (IST)
कृषि मंत्री ने सुनीं समस्याएं, देखा शहर का हाल
कृषि मंत्री ने सुनीं समस्याएं, देखा शहर का हाल

देवरिया: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रविवार को विकास भवन के गांधी सभागार में जनसमस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने अफसरों को समाधान का निर्देश दिया। वहीं शहर में घूमकर जलभराव की स्थिति देखी।

कृषि मंत्री सुबह करीब 11 बजे विकास भवन पहुंचे। एक-एक कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। जलनिकासी, पंचायत भवन के लिए भूमि का चिह्नांकन, पैमाइश आदि की समस्याएं सामने आई। राजस्व से जुड़े मामलों में एसडीएम सदर सौरभ सिंह को कार्रवाई का निर्देश दिया। अन्य समस्याओं को संबंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिए। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह के साथ शहर भ्रमण पर निकले। लोक निर्माण विभाग डाक बंगला के पास जलभराव के साथ ही रुद्रपुर रोड, राघवनगर, हनुमान मंदिर रोड आदि जगहों का निरीक्षण किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने जलभराव से निजात दिलाने में आ रही अड़चन की जानकारी दी। नपा अध्यक्ष ने बताया कि गोरखपुर रोड सिविल लाइंस पश्चिमी पटरी पर क्रास पुलिया, कब्रिस्तान, डूडा आफिस के सामने, डीएम आवास के दक्षिण तरफ के रास्ते की पुलिया व प्रेस्टिज इंटर कालेज मोड़ के समीप की पुलिया को ऊंचा करना होगा। गोरखपुर रोड की पूर्वी पटरी पर सुभाष चौक की क्रास पुलिया काफी लंबी है। जिसमें सफाई के लिए बीच में चैंबर की आवश्यकता है। सीसी रोड पर अंबा रोड मोड़ की पुलिया को ऊंचा व चिरैया ढाले से कुर्ना नाला तक के नाले को चौड़ा करना होगा। बीएसएनएल द्वारा नालों में पाइपलाइन क्रास कराया गया है जिससे जलनिकासी में बाधा उत्पन्न हो रहा है। पाइपलाइन हटाना जरूरी है। कृषि मंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिया।

chat bot
आपका साथी