भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के लिए जोड़तोड़ शुरू

भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर सभी की निगाहें टिकी है। चुनाव में दो दिन बचे हैं। इसको देखते हुए औराचौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर मतदाता सूची चस्पा कर दी गई है। वहीं जिलाध्यक्ष पद के दावेदार जोड़तोड़ में लगे हैं हालांकि उम्र सीमा इसमें बाधक बन सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:43 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के लिए जोड़तोड़ शुरू
भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के लिए जोड़तोड़ शुरू

देवरिया: भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर सभी की निगाहें टिकी है। चुनाव में दो दिन बचे हैं। इसको देखते हुए औराचौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर मतदाता सूची चस्पा कर दी गई है। वहीं जिलाध्यक्ष पद के दावेदार जोड़तोड़ में लगे हैं, हालांकि उम्र सीमा इसमें बाधक बन सकती है। पार्टी के लोगों की मानें तो 40 से 55 आयु वर्ग के कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। अबतक करीब डेढ़ दर्जन नाम सामने आए हैं, जिसमें कई नेताओं की उम्र 55 से अधिक बताई जा रही है। ऐसे में जिलाध्यक्ष बनने का सपना देख रहे कई नेताओं को मायूसी हाथ लग सकती है।

जिलाध्यक्ष पद पर नामांकन करने वाले प्रत्याशी को छह प्रस्तावक व समर्थक का इंतजाम करना होगा। पार्टी ने जनपद को 28 मंडलों में बांटा है, जिसमें 27 मंडलों के अध्यक्ष व 25 जिला प्रतिनिधि चुने गए। मतदान में मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। चुनाव भाजपा कार्यालय औराचौरी में होगा। चुनाव कार्यक्रम जारी

17 नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। 20 नवंबर को सुबह 11 बजे से एक बजे तक नामांकन पत्र वितरण व नामांकन होगा। दोपहर एक बजे से 1.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक नाम वापसी होगी। संगठन पर्व के तहत जनपद स्तर पर यह अंतिम चरण होगा, इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव संपन्न होंगे। जिसके बाद संगठन पर्व पूरा हो जाएगा। जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी सिंह ने बताया कि कम उम्र को प्राथमिकता दी जाएगी। चुनाव 20 को होगा।

chat bot
आपका साथी