विदेश में ड्राइवर की मौत, शव का इंतजार कर रहे परिजन

बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की कुछ दिन पूर्व विदेश में मौत हो गई। गुरुवार की रात मोबाइल के जरिये जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने भारतीय दूतावास को पत्र भेजकर शव मंगाने की गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jun 2018 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jun 2018 11:22 PM (IST)
विदेश में ड्राइवर की मौत, शव का इंतजार कर रहे परिजन
विदेश में ड्राइवर की मौत, शव का इंतजार कर रहे परिजन

देवरिया : बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की कुछ दिन पूर्व विदेश में मौत हो गई। गुरुवार की रात मोबाइल के जरिये जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने भारतीय दूतावास को पत्र भेजकर शव मंगाने की गुहार लगाई है।

सोहनपुर निवासी कमलेश पासवान पुत्र जनार्दन घर की माली हालत ठीक करने के मकसद से सऊदी अरब एक वर्ष पूर्व कमाने के लिए गया। वहां वह एक कंपनी के मालिक की गाड़ी चलाने लगा। परिजनों के मुताबिक उन्हें सूचना मिली 5 जून की रात कमलेश भोजन करने के बाद घर से टहलने के लिए निकला। वह दरवाजे पर ही गिर गया और बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए वहां एक अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी 7 जून को गांव का ही एक व्यक्ति जो वहां नौकरी करता है उसने परिजनों को दिया। घटना की खबर से पिता सदमे में हैं। मां शिव कुमारी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी चंदा की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृतक की चार पुत्रियां शिवानी, अंजलि, रोली, रानी व एक लड़का उत्तम है। इन्हें देख सभी नियति को कोस रहे हैं। परिजनों ने शव मंगाने की गुहार भारतीय दूतावास से लगाई है।

chat bot
आपका साथी