चार घंटे बाद पुलिस ने कब्जे में लिया शव

देवरिया: लार थाना क्षेत्र के चनुकी पुल के नीचे गंडक नदी में एक 35 साल के अज्ञात युवक का शव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 05:39 PM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 05:39 PM (IST)
चार घंटे बाद पुलिस ने कब्जे में लिया शव
चार घंटे बाद पुलिस ने कब्जे में लिया शव

देवरिया: लार थाना क्षेत्र के चनुकी पुल के नीचे गंडक नदी में एक 35 साल के अज्ञात युवक का शव पुलिस के सीमा विवाद में चार घंटे तक पड़ा रहा। अंत में लार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया। हालांकि देरशाम तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। लोग हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस अंत्य परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रही है।

चनुकी पुल के पास छोटी गंडक नदी में गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने एक अज्ञात शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर भाटपाररानी पुलिस पहुंची तो वह लार थाना क्षेत्र में शव होने की बात कहने लगी। एक घंटे बाद लार पुलिस मौके पर पहुंची, वह भी शव भाटपाररानी सीमा में होने की बात कहती रही। लगभग चार घंटे बाद लार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पानी से शव निकालने में भी घंटे भर का समय लग गया। शव युवक का है, उसकी उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है। वह पैंट व शर्ट पहना था। इस बाबत लार थानाध्यक्ष श्रवण यादव ने कहा कि कोई सीमा विवाद नहीं था। पहले से भाटपाररानी पुलिस पहुंची थी, हमारे जाने के बाद शव पानी से निकाल लिया गया। यह किसी दूसरे जनपद में तो पड़ता नहीं, कोई सीमा विवाद नहीं है। शव के शिनाख्त का प्रयास चल रहा है। शव की पहचान होते ही घटना पर पड़ा पर्दा उठ जाएगा।

chat bot
आपका साथी