शाहजहांपुर की घटना को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

जिला अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर लार पथरदेवा गौरीबाजार रामपुर कारखाना समेत 313 जगहों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे और 50 हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि 21 हजार 38 लोगों ने ही टीका लगवाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:07 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 12:07 AM (IST)
शाहजहांपुर की घटना को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
शाहजहांपुर की घटना को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

देवरिया: शाहजहांपुर में कचहरी परिसर में दिन-दहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हुई हत्या को लेकर बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ता बुधवार को सड़क पर उतर गए। प्रदर्शन करने के साथ ही राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिम्मेदार अधिकारियों को सौंपा।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी व सचिव मनोज राय के नेतृत्व में अधिवक्ता प्रदर्शन किए और संघ भवन में बैठक किए। घटना की निदा करने के साथ ही अधिवक्ता के स्वजन को पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक स्वजन को नौकरी व कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की बात कही गई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद राव, देवेंद्र नाथ तिवारी, संदीप सिंह, आनंद राय, अरविद साहनी, विद्यासागर मिश्र, विनोद तिवारी, रामप्रवेश सिंह मौजूद रहे।

दूसरी तरफ जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ता सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, महासचिव ज्ञानेश्वर मिश्र, रामानुज शुक्ल, नवल किशोर मिश्र, चंद्रबली शुक्ल, अभिषेक मिश्र, शशि प्रकाश पाठक, दिग्विजय दुबे, हर्ष मिश्र, पंचानन शुक्ल, रजनीश श्रीवास्तव, आशीष पांडेय मौजूद रहे।

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यानंद पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को संबोधित पत्रक उप जिलाधिकारी संजीव उपाध्याय को सौंपा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष फर्णींदर नाथ पांडेय, परशुराम मिश्र, नागेंद्र राव, धीरज कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

313 केंद्रों पर 21038 लोगों ने लगवाया टीका

बुधवार को जिले के विभिन्न केंद्रों पर 21038 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आलोक पांडेय समेत अन्य अधिकारियों ने भी टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया।

जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर, लार, पथरदेवा, गौरीबाजार, रामपुर कारखाना समेत 313 जगहों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे और 50 हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि 21 हजार 38 लोगों ने ही टीका लगवाया। जिसमें एक हेल्थ केयर वर्कर को द्वितीय डोज, दो फ्रंट लाइन वर्कर द्वितीय डोज, 18 से 45 वर्ष आयु के 6921 लोगों को प्रथम, 5179 लोगों को द्वितीय डोज लगाया गया। इसी तरह 45 से 60 वर्ष आयु के 2745 लोगों को प्रथम व 3121 लोगों को द्वितीय डोज लगाया गया। 60 से ऊपर आयु के 1499 लोगों को प्रथम व 1669 लोगों को द्वितीय डोज लगाया गया।

chat bot
आपका साथी