गांव-गांव लोगों से मिलें कार्यकर्ता:सचिन नाइक

देवरिया में कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव ने छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 12:00 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 12:00 PM (IST)
गांव-गांव लोगों से मिलें कार्यकर्ता:सचिन नाइक
गांव-गांव लोगों से मिलें कार्यकर्ता:सचिन नाइक

देवरिया: टाउन हाल परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें युवा कांग्रेसियों को चुनाव में ताकत से लगने की रणनीति बनाई गई।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक ने कहा कि सदर विधान सभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ रही है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करें और लोगों को पार्टी की नीतियां बताएं।

छात्र संगठन के राष्ट्रीय र्कोआडिनेटर अंशू मिश्रा ने कहा कि इस चुनाव के लिए पूरी ऊर्जा के साथ छात्र संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगे हैं। निर्वतमान जिलाध्यक्ष आशीष प्रताप शुक्ल, संदीप कुमार, विशाल मिश्रा, ऋषि यादव, ऐहसान, जयदीप श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, धर्मेंद्र गुप्त मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी