दूसरे दलों ने देश को जातिवाद, धर्मवाद व क्षेत्रवाद में बांटा

जब जान जोखिम में कार्यकर्ता डालता है तब जाकर कोई नेता प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बनता है। बूथ अध्यक्ष से लेकर पार्टी का झंडा ढोने वाला भाजपा की शक्ति है। जो जनता की पीड़ा सुने वही सच्चा नेता है। उन्होंने खुद किसान का बेटा बताते हुए कहा कि किसानों की जिदगी मैंने देखी है। दो वक्त की रोटी के लिए किसान दिन-रात पसीना बहाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:57 PM (IST)
दूसरे दलों ने देश को जातिवाद, धर्मवाद व क्षेत्रवाद में बांटा
दूसरे दलों ने देश को जातिवाद, धर्मवाद व क्षेत्रवाद में बांटा

देवरिया: भाजपा के सांसद व अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने कांग्रेस, सपा व बसपा पर हमला बोला। कहा कि 70 साल में जो कांग्रेस नहीं कर सकी। उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात साल में कर दिखाया। कांग्रेस के कार्यकाल में आम जनता को कुछ नहीं मिला था। गैर भाजपा राजनीतिक पार्टियों ने देश को जातिवाद, धर्मवाद और क्षेत्रवाद में बांट दिया। वह सोमवार को पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज परिसर में रविद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय किसान समृद्धि मेला के दूसरे दिन सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि कहा कि जब जान जोखिम में कार्यकर्ता डालता है, तब जाकर कोई नेता प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बनता है। बूथ अध्यक्ष से लेकर पार्टी का झंडा ढोने वाला भाजपा की शक्ति है। जो जनता की पीड़ा सुने, वही सच्चा नेता है। उन्होंने खुद किसान का बेटा बताते हुए कहा कि किसानों की जिदगी मैंने देखी है। दो वक्त की रोटी के लिए किसान दिन-रात पसीना बहाते हैं। पूर्वांचल को गुरु गोरक्षनाथ की धरती बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर सनातन धर्म के रक्षक रहते हैं। इस दायित्व को निभाने वाली भाजपा ही एक मात्र पार्टी है। पीएम मोदी का सपना है कि देश के हर एक नागरिक का विकास हो। केंद्र सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि वाराणसी और जौनपुर के बार्डर पर उनका गांव है, जहां बिजली, सड़क और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं थी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की देन है कि आज गांव में सभी संसाधन मौजूद हैं। मुंबई की फाइव स्टार जिदगी छोड़कर हम लोगों की सेवा करने आए हैं।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि इस मेले के माध्यम से हर वर्ग को लाभ दिया जा रहा है। सरकार हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित की है। कार्यक्रम का संचालन मंजू पांडेय व अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह ने किया। ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति डा.बिजेंद्र सिंह, उप निदेशक कृषि डा.आशुतोष मिश्र, दिग्विजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, जीवन पति त्रिपाठी, संजीतधर द्विवेदी, मुरारी मोहन शाही, त्रिपुरारी शाही, नवीन शाही, धीरज मिश्र, शशांक पांडेय, दिनेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह, रामाशीष मौर्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मेले में लगा 72 स्टाल

मेले में 72 स्टाल लगाए गए हैं, जिसमें विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, मत्स्य विभाग, पशु पालन विभाग, एनआरएलएम समेत अन्य विभागों के स्टाल शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी