स्नातक की फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त

परिषदीय विद्यालयों में फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वालों पर शिकंजा कसने का क्रम जारी है। स्नातक की फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे शिक्षक को बीएसए ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 11:02 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 11:02 PM (IST)
स्नातक की फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त
स्नातक की फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त

देवरिया: परिषदीय विद्यालयों में फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वालों पर शिकंजा कसने का क्रम जारी है। स्नातक की फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे शिक्षक को बीएसए ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया।

बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि देवरिया के मेहड़ा निवासी द्विजेंद्र कुमार मिश्र पुत्र शंभूनाथ मिश्र की नियुक्ति 68500 4704 पुनर्मूल्यांकन के जरिए प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर हुई थी। वर्तमान में वह बनकटा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कुसम्हाचक में तैनात था। सभी संबंधित शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन संबंधित बोर्ड व विश्वविद्यालय से कराया गया, जिसमें स्नातक की डिग्री व प्रमाण-पत्र वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से करने का प्रमाण-पत्र लगाया गया था। इसका सत्यापन कराया गया तो फर्जी मिला। इसके बाद नोटिस जारी कर प्रमाण-पत्र के सही होने का प्रमाण मांगा गया। उसने प्रमाण-पत्र को सही बताया, लेकिन कोई प्रमाण नहीं दिखाया। इसके बाद बीएसए ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की।

chat bot
आपका साथी