पीड़ित महिलाओं से साझा किया दुख-दर्द

पुलिस लाइंस के प्रेक्षागृह में गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। इस दौरान पीड़ित महिलाओं ने सदस्य से अपना दुख दर्द साझा कर भावुक हो गईं। पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 60 मामले आए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:51 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:51 PM (IST)
पीड़ित महिलाओं से साझा किया दुख-दर्द
पीड़ित महिलाओं से साझा किया दुख-दर्द

देवरिया: पुलिस लाइंस के प्रेक्षागृह में गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। इस दौरान पीड़ित महिलाओं ने सदस्य से अपना दुख दर्द साझा कर भावुक हो गईं। पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 60 मामले आए। जिसमें 20 मामले घरेलू हिसा, नौ प्रकरण मारपीट, 10 जमीन विवाद, 10 मामले छेड़छाड़ तथा 11 अन्य मामले आए। जिसमें 10 मामलों को निस्तारण कराया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी ने पुलिस अफसरों ने कहा कि महिलाओं के मामले में गंभीरता के साथ त्वरित ठोक कदम उठाएं। प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लें। एक समस्या दूसरी नई समस्या को जन्म देती है। इसलिए समस्याओं का निदान जितना जल्दी हो सके करने का प्रयास करना चाहिए। महिलाओं की समस्याओं में विशेष रूचि लेकर समाधान कराएं। बड़ी उम्मीद के साथ लोग आपके पास आते हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर अंबिका राम, क्षेत्राधिकारी बरहज देव आनंद, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर कपिलमुनि, थानाध्यक्ष महिला थाना प्रीती सिंह आदि मौजूद रहे। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूकता जरूरी

स्थानीय विकास खंड परिसर में गुरुवार को कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पशुधन मत्स्य राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।

पशुधन मत्स्य राज्य मंत्री ने कहा कि गांव का किसान जागरूक होगा, तभी देश का विकास होगा। सरकार किसानों को जागरूक करने के लिए विकास खंड स्तर पर अभियान चलाकर मेले का आयोजन कर रही है। किसानों को अधिक अन्न उत्पादन करने के लिए रबी की फसल का बीज सस्ते दर पर दिया जा रहा है।

कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से अधिक अन्न का उत्पादन किया जा सकता है। सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृत संकल्पित है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ऊषा पासवान, खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्र, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, रत्नाकर ओझा, राकेश श्रीवास्तव, राजीव गुप्त, अनिरुद्ध चौधरी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी