देवरिया में 97 केंद्रों पर 4968 लोगों को लगा कोरोना का टीका

18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच 1548 लोगों को प्रथम डोज कोरोना का टीका लगाया गया। 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार 1933 लोगों को वैक्सीन का प्रथम डोज 148 को द्वितीय डोज व 60 वर्ष से ऊपर 931 को प्रथम डोज व 401 लोगों को द्वितीय डोज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 01:55 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:55 AM (IST)
देवरिया में 97 केंद्रों पर 4968 लोगों को लगा कोरोना का टीका
देवरिया में 97 केंद्रों पर 4968 लोगों को लगा कोरोना का टीका

देवरिया: कोरोना टीकाकरण को लेकर शहर से लेकर गांव तक लोगों में जागरूकता आई है। कोरोना महामारी में मौतों का जिस तरह से सिलसिला शुरू हुआ था, उससे लोगो में भय व्याप्त हो गया था। उस दौरान जिसने भी कोरोना का टीका लगवाया था उसकी जान नहीं गई। वह बच गया। इस बात को लोग भी महसूस कर रहे हैं और टीका लगवाने के लिए उत्सुक हैं। सोमवार को 97 केंद्रों पर 4968 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 9680 रखा गया था। टीकाकरण का कुल फीसद 51.32 रहा।

18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच 1548 लोगों को प्रथम डोज कोरोना का टीका लगाया गया। 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार 1933 लोगों को वैक्सीन का प्रथम डोज, 148 को द्वितीय डोज व 60 वर्ष से ऊपर 931 को प्रथम डोज व 401 लोगों को द्वितीय डोज दिया गया। इस बीच एक हेल्थ केयर वर्कर को द्वितीय डोज लगाया गया। चार फ्रंट लाइन वर्कर को प्रथम डोज व दो को द्वितीय डोज दिया गया। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने बताया कि टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता का ही परिणाम है कि लोग रजिस्ट्रेशन करा कर स्वयं टीका लगवाने केंद्र पर पहुंच रहे हैं। नायब तहसीलदार ने किया टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण

देवरिया: बनकटा विकास खंड के अघांव गांव में बनाए गए 45 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण केंद्र का सोमवार को नायब तहसीलदार करण सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्यकर्मियों से लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक टीकाकरण करने की बात कही। केंद्र पर कुल 49 लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान मुख्य रूप से लेखपाल शशि प्रकाश, एएनएम सोनम नाथ, सीएचओ रानी सिंह, आशा कार्यकर्ता अनिता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा पांडेय, सरस्वती देवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी