देवरिया में 102 केंद्रों पर 3650 लोगों को लगा टीका

18 वर्ष से 44 वर्ष तक के 1605 लोगों को कोरोना का प्रथम डोज दिया गया। 45 वर्ष से 60 वर्ष तक उम्र के बीमार 1358 लोगों को वैक्सीन का प्रथम डोज 99 को द्वितीय डोज व 60 वर्ष से ऊपर 673 को प्रथम डोज व 238 लोगों को द्वितीय डोज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 01:13 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 01:17 AM (IST)
देवरिया में 102 केंद्रों पर 3650 लोगों को लगा टीका
देवरिया में 102 केंद्रों पर 3650 लोगों को लगा टीका

देवरिया: कोरोना टीकाकरण को लेकर लोग स्वयं जागरूक हो गए हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के लोग जहां अपना रजिस्ट्रेशन कर स्वयं टीकाकरण के लिए केंद्र पर पहुंच रहे हैं वहीं 45 वर्ष से उपर उम्र के लोग समूह में टीका लगवाने केंद्रों पर जा रहे हैं। मंगलवार को 102 केंद्रों पर 3650 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 9970 रखा गया था।

18 वर्ष से 44 वर्ष तक के 1605 लोगों को कोरोना का प्रथम डोज दिया गया। 45 वर्ष से 60 वर्ष तक उम्र के बीमार 1358 लोगों को वैक्सीन का प्रथम डोज, 99 को द्वितीय डोज व 60 वर्ष से ऊपर 673 को प्रथम डोज व 238 लोगों को द्वितीय डोज दिया गया। इस बीच एक हेल्थ केयर वर्कर को द्वितीय डोज लगाया गया। 14 फ्रंट लाइन वर्करों को प्रथम डोज व दो को द्वितीय डोज दिया गया। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने बताया कि टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को टीकाकरण के प्रति लगातार जागरूक कर रहा है। घर में रह कर दी कोरोना को मात

कोरोना का संक्रमण होने की आशंका हुई। उसके बाद जांच कराया तो रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आया। रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हुआ कि अब क्या होगा लेकिन परिवार संबल बन खड़ा हो गया। पत्नी व परिवार के लोगों हौसला बढ़ाया और मैं होम आइसोलेशन में घर रह कर ही स्वस्थ हो गया। सुबह शाम हल्दी दूध लिया, काढ़ा का सेवन किया। सुबह योग प्रणायाम करने के साथ ही सूखे फल, मौसमी हरी सब्जियां, लहसुन का सेवन किया बहुत लाभ हुआ। कोविड की दवाएं भी नियमित ली, 14 दिन क्वारंटाइन में घर अलग कमरे में रहा। पूरी सावधानी व सतर्कता बरता। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एक सप्ताह पूर्व से एक बार फिर मरीजों की सेवा में जुट गया हूं।

-डा. एके वर्मा, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय से संबद्ध महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया।

chat bot
आपका साथी