प्रदेश के 2.42 करोड़ किसानों को मिल रही सम्मान निधि: सूर्य प्रताप

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने किसान हित की नीतियों व योजनाओं को लागू किया है। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार सफलता पूर्वक क्रियान्वयन कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:31 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:31 AM (IST)
प्रदेश के 2.42 करोड़ किसानों को मिल रही सम्मान निधि: सूर्य प्रताप
प्रदेश के 2.42 करोड़ किसानों को मिल रही सम्मान निधि: सूर्य प्रताप

देवरिया: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तेजी से क्रियान्वयन में यूपी को देश में पहला स्थान मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला पंचायत सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित किया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को हल देकर सम्मानित किया गया।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने किसान हित की नीतियों व योजनाओं को लागू किया है। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार सफलता पूर्वक क्रियान्वयन कर रही है। शासन से लेकर गांव स्तर तक के अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत का यह नतीजा है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब इस योजना का शुभारंभ किया था तो उस समय देश के एक करोड़ किसानों के बैंक खातों में धन भेजी गई। अकेले उत्तर प्रदेश के 40 लाख किसान शामिल थे। वर्तमान में प्रदेश के 2.42 करोड़ किसानों को कम से कम एक किस्त प्राप्त हो चुकी है।

जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री हमारे जनपद के हैं, हम सभी के लिए यह गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में कृषि विभाग सबसे अच्छा काम करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार पा रहा है। समारोह को विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी व विधायक काली प्रसाद ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री रामअशीष प्रसाद ने किया। कृषि मंत्री को किसानों के सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाया गया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, अरविद पांडेय, हरिचरन कुशवाहा, विजय दुबे, अनिरुद्ध मिश्रा, संतोष त्रिगुणायक, अजय शाही, दिनेश शुक्ला, विधेश पांडेय, संजय सिंह एडवोकेट, अजय दूबे, कृष्णानाथ राय, प्रेम अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद शाही, श्रीनिवास मणि, हरेंद्र जायसवाल, शैलेश मणि त्रिपाठी, नरेंद्र मिश्रा, मारकंडेय तिवारी, अंबिकेश पांडेय,भारती शर्मा, अंकुर राय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी