केबल ब्लास्ट होने से 24 घंटे ठप रही आपूर्ति

गोरखपुर रोड पर स्थित ओवरब्रिज के पास गुरुवार की शाम चार बजे केबल ब्लास्ट कर गया, जिससे कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। जो शुक्रवार की शाम चार बजे यानि चौबीस घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। आपूर्ति बाधित होने से उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा, वहीं पानी के लिए लोग तरस गए। जबकि मुहर्रम का त्योहार होने के बाद आपूर्ति बहाल करने में चौबीस घंटे लग गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 11:31 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 11:31 PM (IST)
केबल ब्लास्ट होने से 24 घंटे ठप रही आपूर्ति
केबल ब्लास्ट होने से 24 घंटे ठप रही आपूर्ति

देवरिया : गोरखपुर रोड पर स्थित ओवरब्रिज के पास गुरुवार की शाम चार बजे केबल ब्लास्ट कर गया, जिससे कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। जो शुक्रवार की शाम चार बजे यानि चौबीस घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। आपूर्ति बाधित होने से उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा, वहीं पानी के लिए लोग तरस गए। जबकि मुहर्रम का त्योहार होने के बाद आपूर्ति बहाल करने में चौबीस घंटे लग गए।

भटवलिया स्थित नार्थ फीडर से 11 हजार वोल्ट का केबल ओवरब्रिज क्रास करके ¨सधी मिल की तरफ गया है। तेज हवा और पानी के चलते गुरुवार की शाम चार बजे अचानक केबल ब्लास्ट कर गया, जिससे ¨सधी मिल, कसया रोड और गायत्रीपुरम समेत अन्य क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युतकर्मियों को ब्लास्ट केबल दुरुस्त करने में चौबीस घंटे लग गए। इसका मुख्य कारण अवर अभियंताओं द्वारा शाम पांच बजे से सुबह नौ बजे कार्य न करना बताया जा रहा है। अवर अभियंता वर्क टू रूल कार्य कर रहे है, जिसके चलते खराबी दूर करने में लाइनमैनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी नगर भुवनेश प्रताप ¨सह ने बताया कि तेज हवा और पानी के चलते नार्थ फीडर से होने वाली आपूर्ति का केबल ब्लास्ट कर गया था, जिसको दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी