कांग्रेस के 18 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

देवरिया नामांकन के पहले दिन कांग्रेस के 18 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने नामांकन दाि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:41 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:41 AM (IST)
कांग्रेस के 18 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
कांग्रेस के 18 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

देवरिया: नामांकन के पहले दिन कांग्रेस के 18 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें वार्ड संख्या 11 से गुलइची देवी, 12 से नीतू, 13 से गुंजा देवी, 15 से संतोष प्रसाद, 18 से कमलेश सिंह, 20 से जयरानी देवी, 27 से सूरज कुमार दुबे, 28 से संदेश यादव, 32 से आनंद शंकर, 35 से पूनम देवी, 33 से पवित्रा देवी, 34 से दीनानाथ प्रसाद, 50 से मेराज अहमद, 51 से राजू सिंह, 56 से धनेश गोड़, 38 से विद्यावती देवी, आठ से गिरिजेश सिंह, 14 से विश्वजीत सिंह सैंथवार शामिल हैं। बचे हुए प्रत्याशी अब गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

पेकेज..भाजपा प्रत्याशियों का हुआ स्वागत

देवरिया: पंचायत चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अधिकृत 34 प्रत्याशियों को राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद एवम चुनाव संचालन समिति में प्रशासनिक कार्य देख रहे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. रतनपाल सिंह और मनीष सहाय ने भाजपा प्रत्याशियों को चंदन का टीका लगाकर अभिनंदन किया। इसके बाद पर्चा दाखिला के लिए एक साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।

पर्चा दाखिल करने वाले भाजपा प्रत्याशियों में वार्ड नंबर तीन से रागिनी राय, चार सुजीत प्रताप सिंह, पांच से इंदु देवी, छह से चंद्रभूषण सिंह, सात से रीता देवी, आठ से हरिश्चंद्र सिंह, 10 से अशोक सिंह, 11 से धनंजय राव, 14 से जितेंद्र सिंह, 17 कुमुद सिंह, 20 से कर्मवीर सोलंकी, 24 से भगवान यादव, 36 से अमृता सिंह, 29 से अखंड प्रताप सिंह, 44 से गिरीश तिवारी, 50 से अरुण सिंह, 52 से हरेंद्र जायसवाल, 55 से राजन यादव, आदि ने अपना पर्चा भरा। हेल्प डेस्क स्थल पर प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी ने प्रत्याशियों सेपर्चा से संबंधित पूरी जानकारी ली।

इस अवसर पर भाजपा पंचायत चुनाव संचालन समिति के जिलाध्यक्ष डा0अंतर्यामी सिंह, जिला पंचायत चुनाव के संयोजक कृष्णा नाथ राय, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही, डा. अजय मणि त्रिपाठी, राघवेंद्रवीर विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी