करंट से युवक झुलसा, हालत गंभीर

संवाद सहयोगी, मऊ (चित्रकूट) : बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मऊ क्षेत्र के ग्राम पश्चिम पताई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 10:36 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 10:36 PM (IST)
करंट से युवक झुलसा, हालत गंभीर
करंट से युवक झुलसा, हालत गंभीर

संवाद सहयोगी, मऊ (चित्रकूट) : बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मऊ क्षेत्र के ग्राम पश्चिम पताई में अचानक करंट की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे प्रयागराज भेजा गया है। गांव निवासी विनोद कुमार केसरवानी का 20 वर्षीय पुत्र शिवम केसरवानी घर पर मकान निर्माण के दौरान सरिया काट रहा था। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन से छू गई। इससे करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने उसे बचाया। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ पर भर्ती कराया गया। वहां सुधार नहीं होने पर प्रयागराज भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी