बाइक व टेंपो की भिडंत में युवक की मौत

संवाद सहयोगी पहाड़ी (चित्रकूट) बाइक व टेंपो की भिडंत में एक युवक की मौत हो गई। युवक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 May 2019 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 12 May 2019 06:24 AM (IST)
बाइक व टेंपो की भिडंत में युवक की मौत
बाइक व टेंपो की भिडंत में युवक की मौत

संवाद सहयोगी, पहाड़ी (चित्रकूट) : बाइक व टेंपो की भिडंत में एक युवक की मौत हो गई। युवक ससुराल से वापस घर जा रहा था। तभी कुचारम के पास हादसा हो गया। इलाज को ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।

पहाड़ी थाना अंतर्गत ग्राम इटौरा निवासी 25 वर्षीय शिव सागर उपाध्याय पुत्र लखन उपाध्याय ससुराल दरसेडा बीते दिनों अपनी ससुराल निमंत्रण में गया हुआ था। बुधवार की रात करीब आठ बजे वापस गांव इटौरा बाइक से लौट रहा था। बताते है कि कुचारम के पास तीव्र गति से पहाड़ी की तरफ जा रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया तथा परिजनों को सूचना दी गई। गंभीर अवस्था में युवक को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। शिवसागर उपाध्याय की पिछले वर्ष दरसेडा में शादी हुई थी। परिवार किसी तरह खेती-किसानी करके पालन पोषण करता था। अन्य घटना में चार घायल

अन्य हादसे में 45 वर्षीय द्वारिका पुरी निवासी सुशीलचंद्र पुत्र गनपतलाल अपने दोस्त 40 वर्षीय रविशंकर निवासी लोहदा के साथ अपने गांव भदेदू जा रहे थे तो महरवां के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। खोह गांव के पास दो बाइक की भिडंत में 50 वर्षीय ओम प्रकाश निवासी रेहुटिया और 22 वर्षीय मनीष निवासी देवकली घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी