मिशन-2019 के लिए जुटें युवा भाजपाई

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता ने कहा कि भ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 10:58 PM (IST)
मिशन-2019 के लिए जुटें युवा भाजपाई
मिशन-2019 के लिए जुटें युवा भाजपाई

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारी ने जनता के लिए बड़े काम किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने एक साल में युवाओं में जोश भर दिया है। मिशन-2019 के लिए सभी जुट जाएं।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा के साथ पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक साल में सुभाष यदुवंश ने प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों में आंबेडकर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान 1100 अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। बाइक रैलियां निकाली गईं। 50 हजार बहनों को आत्म रक्षा के गुर सिखाए गए। स्वच्छता, यंग वोटर अभियान को बेहतर ढंग से संचालित किया गया। बताया कि दो लाख 90 हजार 932 लोगों को प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता दिलाई। दो मार्च को कमल संदेश बाइक रैली नया इतिहास रचेगी। इसे लिम्का बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने की तैयारी है। इस दौरान शिवाकांत पांडेय, कृष्ण बहादुर ¨सह, पवन कुमार बद्री, रवि गुप्ता, राहुल ¨सह, गोलू गर्ग, रोहित मलिक व विवेक पांडेय रहे।

chat bot
आपका साथी