योगी सरकार प्रदेश को चलाने में अक्षम : डा मनोज पांडेय

जागरण संवाददाता चित्रकूट समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध सभा सम्मेलन में पूर्व मंत्री डा मनोज पांडेय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:17 PM (IST)
योगी सरकार प्रदेश को चलाने में अक्षम : डा मनोज पांडेय
योगी सरकार प्रदेश को चलाने में अक्षम : डा मनोज पांडेय

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध सभा सम्मेलन में पूर्व मंत्री डा मनोज पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला कहा कि योगी सरकार प्रदेश चलाने में अक्षम साबित हुई है महंगाई बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार पूरी तरह फेल है। योगी ने पंचायत चुनाव में अपना असली चेहरा दिखाने का काम किया है। आज महिलाएं बच्चियां असुरक्षित हैं किसान अपनी नस्ल और फसल बचाने के लिए सड़कों पर आंदोलन करने को विवश है योगी सरकार अपने संकल्प पत्र और जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। बस स्टैंड श्रंगार पैलेस में शनिवार को उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है और भाजपा राज्य में सबसे ज्यादा ब्राह्मण प्रताड़ित है। मुख्यमंत्री बिना किसी ठोस सबूत के प्रदेश के हजारों ब्राह्मणों की हत्या कराने का काम किया है। संविधान और कानून पर भरोसा नहीं है। प्रदेश का ब्राह्मण भाजपा सरकार को हटाने का मन बना चुका है। उन्होंने अखिलेश यादव के विकास कार्यों को गिनाया। पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने कहा भारत के इतिहास में जितना अन्याय और अत्याचार योगी सरकार में हुआ है कभी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री के पास प्रदेश के विकास के लिए ना तो नीति है और ना ही नियत। यह सरकार धर्म के सहारे सत्ता में बनी रहना चाहती है। प्रदेश की जनता भाजपा की कुटिल और क्रूर नीति को समझ चुकी है। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर मिश्रा व प्रभारी दिनेश तिवारी ने संबोधित किया। संचालन प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने किया। मदन त्रिपाठी, विजय गौतम, फूलचंद करवरिया, आनंद त्रिपाठी, सीताराम द्विवेदी, शिव शंकर यादव, भैयालाल यादव, सत्यनारायण पटेल, सुभाष पटेल, सिद्धार्थ पांडेय, राजीव लोचन त्रिपाठी, सुभाष तिवारी, मनीष तिवारी, मंगल पांडेय, सुशील मिश्रा, राजेंद्र शुक्ला, महेश गौतम, सुरेश तिवारी व बरमदीन तिवारी रहे।

chat bot
आपका साथी