मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभ को भटक रही पत्नी

संवाद सूत्र बरगढ़ (चित्रकूट) मऊ तहसील के कलचिहा निवासी किसान प्रमोद कुमार की सड़क दु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:31 PM (IST)
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभ को भटक रही पत्नी
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभ को भटक रही पत्नी

संवाद सूत्र, बरगढ़ (चित्रकूट) : मऊ तहसील के कलचिहा निवासी किसान प्रमोद कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी पत्नी सुशीला देवी तहसील कर्मियों की लापरवाही से एक साल से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के लाभ को भटक रही है। कोल बिरादरी के सुशीला का कहना है कि तीन नवंबर 2020 को उसके पति की राष्ट्रीय राजमार्ग में छितौनी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके पति लघु सीमांत कृषक थे। तीन संतान में दो पुत्र व एक पुत्री है। पति की मौत के बाद उसने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से सहायता राशि के लिए आवेदन किया था। तहसील कार्यालय में पीएम रिपोर्ट के साथ समस्त कागजात दिए थे लेकिन लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने निर्धारित समय में कोई कार्रवाई नहीं की। अब समयावधि का हवाला देकर उसकी फाइल को निरस्त कर दिया गया है। उसने योजना के लाभ के लिए कई बार तहसील में एसडीएम और समाधान दिवस में जिलाधिकारी को भी पत्र दे चुकी है। उसने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर न्याय की मांग की है।

chat bot
आपका साथी