सैलानियों ने प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद

जागरण संवाददाता चित्रकूट पिकनिक डे पर रिमझिम फुहारों के बीच सैलानियों ने तपोभूमि के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:19 PM (IST)
सैलानियों ने प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद
सैलानियों ने प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : पिकनिक डे पर रिमझिम फुहारों के बीच सैलानियों ने तपोभूमि के आध्यात्मिक और प्राकृतिक स्थलों का लुफ्त उठाया। हालांकि बारिश के कारण खाने-पीने की पार्टी में खलल रहा।

विश्व पिकनिक डे पर चित्रकूट में रौनक देखने को मिली। कामदगिरि परिक्रमा समेत तमाम धार्मिक स्थलों व जल प्रपात में सैलानियों ने खूब प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लिया। धारकुंडी आश्रम में भी सैलानियों की खूब भीड़ रही। भोर से आसमान में छाए बादलों से पड़ रही फुहारें मौसम को और मस्त बना रही थी। बच्चों व युवाओं ने बारिश में खूब मस्ती की। मानिकपुर प्रतिनिधि के मुताबिक पाठा के बरदहा नदी पर स्थिति पाठा का नियाग्रा कहा जाने वाला शबरी जलप्रपात पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। बारिश के मौसम में विहंगम ²श्य को देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे। प्रपात में जमीन पर बादलों का एहसास हो रहा था। टिकारिया जमुनिहाई जंगल से सटा बभियां वन क्षेत्र स्थित शबरी जल प्रपात में बीते साल वन विभाग ने सैलानियों के सुविधाओं के लिए बेंच, हाट आदि बनाया था। फतेहपुर के रामकिशोर मिश्रा, राजा पांडेय, रूपा मिश्रा, सतना की सरिता देवी, पुष्पराज, लालमन मिश्रा, बांदा के विवेक कुमार, रागनी गुप्ता ने कहा कि वास्तव में जैसा हमने जैसा सुना था उससे अच्छा नजारा दिखा। चारों तरफ हरियाली व पानी के तेज जलधारा ने मनमोह लिया।

सैलानियों ने धारकुंडी आश्रम में भी पिकनिक मनाई। अघमर्षण कुंड बच्चों, युवा व महिलाओं ने अठखेलियां की। इसके अलावा सती अनुसुइया आश्रम, स्फटिक शिला, गुप्त गोदावरी, हनुमान धारा, देवांगना घाटी, वाल्मीकि आश्रम, सोमनाथ मंदिर चर में भी भ्रमण किया। काली घाटी में बना गए अटल पार्क में भी लोग ने प्रकृति का आनंद लिया।

chat bot
आपका साथी