संगठन व सरकार को सही रूप में दिखाने का काम करती है मीडिया

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पहले मीडिया प्रभारियों को और सक्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 05:53 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 05:53 PM (IST)
संगठन व सरकार को सही रूप में दिखाने का काम करती है मीडिया
संगठन व सरकार को सही रूप में दिखाने का काम करती है मीडिया

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पहले मीडिया प्रभारियों को और सक्रिय करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमाशू दुबे ने कहा कि किसी भी संगठन व सरकार को सही रूप में जनता के बीच में दिखाने का मीडिया एक बहुत बडा माध्यम है मीडिया ही है जिससे अपने विचारों को जनता तक सरलता से पहुंचाया जा सकता है।

जिला पंचायत सभागार में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने कहा कि प्रदेश में साढे चार साल की सरकार का कार्यकाल हम पूरा कर चुके हैं इन दौरान पार्टी ने हर क्षेत्र में काम किया है जो भी अपराधी थे या तो उनका खात्मा हो चुका है या जेल में हैं। सभी बिना किसी डर के अपना काम कर रहे हैं। गरीबों के लिए आवास, शौचालय, गैस सिलिंडर हो या कई लोककल्याण कारी योजनाएं, हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। अब हम सभी मीडिया प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें। जिनका लाभ आने वाले चुनाव में मिले। यह चुनावी वर्ष है जिससे जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई हैं। प्रदेश मंत्री देवेश कोरी ने कहा कि पुराने समय में ऐसा कोई माध्यम नहीं था जिससे आपकी बात को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कम समय में पहुंचाया जा सके। आज छोटी सी छोटी घटना कम से कम समय में दुनिया के कोने कोने में पहुंच जाती हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व सांसद आरके सिंह पटेल आदि ने संबोधित किया।

जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, सह मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल,संजय पांडेय, शोभित केशरवानी,अंकित शुक्ला,सुधीर मिश्रा, पार्वती पांडेय, मनीष बाल्मीकि,पूरन द्विवेदी, कमलेश शुक्ला, विजय बहादुर सिंह, राजन मिश्रा,अब्दुल मुबीम, मनोज निषाद, पंकज अग्रवाल, राजीव त्रिपाठी, हरिओम करवरिया, महेन्द्र कोटार्य, सीताराम पासवान, शक्ति सिंह, राजकुमार त्रिपाठी रहे।

chat bot
आपका साथी