चित्रकूट घूमने आई युवती मंदाकिनी में डूबी, मौत

जागरण संवाददाता चित्रकूट मंदाकिनी नदी में डूबकर युवती की मौत हो गई। वह छत्तीसगढ़ के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:06 PM (IST)
चित्रकूट घूमने आई युवती मंदाकिनी में डूबी, मौत
चित्रकूट घूमने आई युवती मंदाकिनी में डूबी, मौत

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मंदाकिनी नदी में डूबकर युवती की मौत हो गई। वह छत्तीसगढ़ के विलासपुर से टूरिस्ट बस में घूमने चित्रकूट आई थी। उसके पिता की पहले मौत हो चुकी है वह पड़ोस की महिला के साथ टूर में थी। पुलिस शव को नदी से निकल कर जांच में जुटी है। यह घटना जनपद सीमा से सटे मध्यप्रदेश जिला सतना के नयागांव थाना क्षेत्र की है। शनिवार की सुबह करीब छह बजे एक साधू ने ओसो आश्रम के पास चक्की घाट में युवती का शव मंदाकिनी में उतराता देखा। उसने स्थानीय लोगों को बताया तो खलबली मच गई। नयागांव थाना के उप निरीक्षक रामयश वर्मा ने शव को नदी से निकलवाया। अभी पुलिस युवती के शव की पहचान में जुटी थी कि छत्तीसगढ़ विलासपुर की गायत्री निषाद थाने में सूचना देने पहुंची कि उनके साथ टूर में आई युवती अनीता यादव गुम हो गई है। पुलिस उसको युवती का शव दिखाया तो उसने शिनाख्त करते हुए बताया कि 37 वर्षीय अनीता यादव के पिता फीरथ यादव की मौत हो चुकी है। यह छत्तीसगढ़ विलासपुर के सिटी कोतवाली की टिकरा पारा, कंसा चौक की रहने वाली थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। वे लोग टूरिस्ट बस से तीन दिन पहले टूर में निकले थे। मैहर से घूमते हुए शुक्रवार को चित्रकूट पहुंचे थे और कामतन मोहल्ला में पटेल धर्मशाला पर रुके थे। शाम को बस के सभी लोग घूमने चले गए थे। अनीता को भी साथ चलने को कहा गया था लेकिन वह नहीं गई थी। लौट कर आए तो उसका धर्मशाला में पता नहीं था।

एसआइ रामयश वर्मा ने बताया कि युवती का शव चक्कीघाट में मिला है। संभव है कि शाम को स्नान के दौरान डूब गई थी। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी