विधान सभा चुनाव में प्रचार का जिम्मा उठाएंगे सपा सैनिक

जागरण संवाददाता चित्रकूट समाजवादी पार्टी ने विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। रि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:43 PM (IST)
विधान सभा चुनाव में प्रचार का जिम्मा उठाएंगे सपा सैनिक
विधान सभा चुनाव में प्रचार का जिम्मा उठाएंगे सपा सैनिक

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : समाजवादी पार्टी ने विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को जिला कार्यालय में दोनों विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें चुनाव प्रचार में सपा कार्यकर्ताओं को सैनिक की तरह काम करने की हिदायत दी गई।

जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि पार्टी की पैनी नजर वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव पर है भाजपा की किसी भी साजिश का जवाब समाजवादी सैनिक (कार्यकर्ता) बखूबी देंगे। दोनों विधानसभा के पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में विस्तार से बताया गया है। यह चुनाव किस तरह फतह किया जाएगा बूथ स्तर की तैयारियों का जायजा लेते हुए जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कुछ विशेष निर्देश दिए। कहा भाजपा सरकार को भ्रम फैलाने में महारत हासिल है मोदी और प्रदेश की योगी सरकार विकास बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे से विधानसभा चुनाव को भटकाना चाह रही है। महिलाएं और बच्चियां को शर्मसार करने वाली खबरें रोजाना आ रही हैं लोकतंत्र और संविधान पर भाजपा को भरोसा नहीं है हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में हुई धांधली और जिस तरह से संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गई। विधानसभा अध्यक्ष सदर राजा बाबू यादव, सुरजीत कुशवाहा,सत्येंद्र सिंह पटेल , विजय अनुरागी, पुरुषोत्तम पटेल, फूलचंद निषाद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी