मौके पर जाकर समस्याओं का करें निस्तारण

जागरण संवाददाता चित्रकूट जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने उप जिलाधिकारी राजापुर को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:14 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:14 PM (IST)
मौके पर जाकर समस्याओं का करें निस्तारण
मौके पर जाकर समस्याओं का करें निस्तारण

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने उप जिलाधिकारी राजापुर को निर्देश दिए कि भूमि संबंधी विवादों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराएं। पूर्व के निस्तारित समस्याओं की गुणवत्ता की जांच करें। समस्या ग्रस्त व्यक्ति से वार्ता भी की जाएं।

वह शनिवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के साथ तहसील राजापुर के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में जो समस्याएं प्राप्त हुई है उनका निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप समय सीमा के अंतर्गत कराएं। उप जिलाधिकारी से यह भी कहा कि गांव में पात्र लोगों का चयन कराकर ठंड को देखते हुए कंबल भी वितरण करें। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 48 समस्याएं प्राप्त हुई जिसमें से पांच समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, उपजिलाधिकारी राजापुर पीके झा, उप जिलाधिकारी न्यायिक राम जनम यादव, तहसीलदार राजापुर राम केवल त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शशिकांत शुक्ला रहे।

chat bot
आपका साथी