वाल्मीकि जयंती पर राम मय होगा चित्रकूट, आएंगे मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता चित्रकूट प्रभु श्रीराम को चित्रकूट गिरि करहु निवासू.. का आदेश देने व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:58 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:58 PM (IST)
वाल्मीकि जयंती पर राम मय होगा चित्रकूट, आएंगे मुख्यमंत्री
वाल्मीकि जयंती पर राम मय होगा चित्रकूट, आएंगे मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : प्रभु श्रीराम को 'चित्रकूट गिरि करहु निवासू..' का आदेश देने वाले महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर इस साल धर्म नगरी राम मय होगी। पहली बार शासन वाल्मीकि आश्रम में जयंती समारोह की भव्यता को लेकर संजीदा है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आना तय है, जिसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। हालांकि, अभी प्रोटोकाल आने का इंतजार है।

चित्रकूटधाम के मंडलायुक्त गौरव दयाल, आइजी के.सत्यनारायण, डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल अधिकारियों के साथ वाल्मीकि आश्रम का जायजा लेकर महंत भरतदास महाराज से मंगलवार को मंत्रणा भी कर चुके हैं। बुधवार को डीएम शेषमणि पांडेय ने जयंती समारोह को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कहा कि महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं। विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायण महाकाव्य की रचना श्रीराम के जीवनकाल में की थी। रामायण सामाजिक, मानव और राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श प्रस्तुत करती है। महर्षि द्वारा वर्णित स्थल राम जानकी मार्ग, राम वन गमन मार्ग के रूप में पहचान रखते हैं। 31 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती का पावन दिवस है। इसे भव्यता के साथ मनाने का निर्णय शासन ने लिया है। महर्षि से संबंधित स्थलों, मंदिरों पर दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान संग अनवरत आठ घंटे, 12 घंटे या 24 घंटे का रामायण पाठ कराने की तैयारी है। साथ ही श्रीराम, श्री हनुमान व प्रभु राम से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का चयन कर वहां पर भी रामायण पाठ, भजन आदि के कार्यक्रम होंगे। स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक दलों की ओर से भी सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। आयोजन में कोविड-19 की गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार के लिए एसडीएम तहसीलवार व बीडीओ ब्लाकवार गांवों में सचिव व प्रधान की मदद से क्षेत्र के मठ-मंदिर में रामायण का पाठ कराएंगे। नगर क्षेत्र में नगर निकाय आयोजन करेंगे। जिले में एक नोडल अधिकारी नामित कर उनका मोबाइल नंबर, ईमेल संस्कृति विभाग के नामित नोडल अधिकारी को भेजा जाएगा। सीडीओ अमित आसेरी, एडीएम जीपी सिंह, एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, डीएफओ कैलाश प्रकाश रहे।

chat bot
आपका साथी