27 सितंबर को पुरखों की याद और कामदगिरि से फरियाद करेंगे राहुल गांधी

कैलास के बाद राहुल गांधी कामदगिरि की शरण में होंगे। मध्य प्रदेश की सियासी पिच पर बैटिंग करने पहुंच रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहले भगवान राम की शरण में चित्रकूट आएंगे।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 08:22 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 07:13 AM (IST)
27 सितंबर को पुरखों की याद और कामदगिरि से फरियाद करेंगे राहुल गांधी
27 सितंबर को पुरखों की याद और कामदगिरि से फरियाद करेंगे राहुल गांधी

चित्रकूट (जेएनएन)। कैलास के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कामदगिरि की शरण में होंगे। गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान में मठ, मंदिरों में दर्शन करने के बाद अब मध्य प्रदेश की सियासी पिच पर बैटिंग करने पहुंच रहे राहुल गांधी पहले भगवान राम की शरण में चित्रकूट आएंगे। सतना अंतर्गत चित्रकूट क्षेत्र में नुक्कड़ सभा, कामदगिरि दर्शन से खुद के साथ हाशिये पर चल रही पार्टी का संताप हरने की कोशिश करेंगे। 27 सितंबर को उनके डेढ़ घंटे के अधिकृत कार्यक्रम में कामदगिरि मंदिर दर्शन का जिक्र है। 

झूठ बोलने वाली भाजपा सरकारों का तर्पण

मान्यता है कि पितृपक्ष में कामदगिरि दर्शन व परिक्रमा से पूर्वजों की शक्तियां व्यक्ति में निहित हो जाती हैं। भगवान राम ने यहां राघव प्रयाग में पिता दशरथ का पिंडदान किया था। इससे पहले वर्ष 2016 में भी राहुल गांधी सितंबर में ही कामतानाथ के दर्शन कर चुके हैं। चित्रकूट कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र का कहना है कि राहुल गांधी देश की जनता से झूठ बोलने वाली भाजपा सरकारों का तर्पण करेंगे। 

स्नान का नहीं कार्यक्रम 

माना जाता है कि कामदगिरि परिक्रमा से पहले मंदाकिनी और पयस्वनी के संगम स्थल रामघाट पर स्नान कर चित्रकूट के महाराजाधिराज मत्यगजेंद्रनाथ स्वामी का जलाभिषेक करना चाहिए। राहुल के कार्यक्रम में इसे शामिल नहीं किया गया है।

इलाहाबाद के रास्ते आएंगे चित्रकूट  

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य कमलनाथ की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक राहुल गांधी 27 सितंबर को सुबह आठ बजे भोपाल से विशेष विमान द्वारा इलाहाबाद पहुंचेंगे। वहां से 11:10 बजे हेलीकाप्टर से चित्रकूट आएंगे। 11:20 बजे मंदिर में दर्शन करेंगे। 12 बजे नुक्कड़ सभा शुरू कर 12:50 बजे सतना निकल जाएंगे। वहां से बस द्वारा रीवा पहुंचकर रोड शो करेंगे। रात्रि प्रवास के बाद 28 सितंबर को कई जगह नुक्कड़ सभाओं में शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी