दीपावली पर गरीबों के घर भी जलाएं 'एक दीप'

जागरण संवाददाता चित्रकूट बुजुर्गों की संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय ने दीपावली में गरीबों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:29 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:29 PM (IST)
दीपावली पर गरीबों के घर भी जलाएं 'एक दीप'
दीपावली पर गरीबों के घर भी जलाएं 'एक दीप'

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : बुजुर्गों की संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय ने दीपावली में गरीबों के घरों पर भी दीप जलाने की तैयारी में है। इसके लिए 'अंधेरे घरों की दिवाली बनो' अभियान तीन साल से चला रहे हैं। सेवानिवृत्त बैंक कर्मी व संस्था के सचिव बलवीर सिंह ने बताया कि हमारा संस्थान बीते तीन वर्षों से जिले के अपने ऐसे भाई बहनों जिनकी आर्थिक ठीक नहीं है, परेशानियों के कारण दीपावली त्योहार धूमधाम से नहीं मना पाते हैं उन्हे भी प्रकाश के इस पर्व की खुशियों में शामिल करने के लिए 'अंधेरे घरों की दिवाली बनो' अभियान संचालित कर रहे हैं।

सेवानिवृत्त बैंक कर्मी व संस्था के सचिव बलवीर सिंह ने बताया कि हमारा संस्थान बीते तीन वर्षों से जिले के अपने ऐसे भाई बहनों जिनकी आर्थिक ठीक नहीं है, परेशानियों के कारण दीपावली त्योहार धूमधाम से नहीं मना पाते हैं उन्हे भी प्रकाश के इस पर्व की खुशियों में शामिल करने के लिए 'अंधेरे घरों की दिवाली बनो' अभियान संचालित कर रहे हैं। इस साल समाजसेवी रामबाबू गुप्ता से संयोजकत्व में अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। गरीब परिवारों को दिवाली की खुशियों में शामिल करने का हमारा संकल्प है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक उदारता से सहयोग करे। दूसरों की खुशियों का निमित्त बनने से मिलने वाले आत्मिक आनंद से जो परिचित हैं, उन्हे इसका हिस्सा बनने में प्रसन्नता होगी। एक परिवार को गोद लेने के लिए लोगों को प्रेरित करें। इस कार्यक्रम को एक टीम के साथ चलकर इवेंट के रूप में मनाने की हमारी योजना है। कुछ अन्य संगठनों के साथियों को भी सहभागी बनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी