युवतियों को प्रेरित करें, अपनी सहायता के लिए आगे आएं

जागरण संवाददाता चित्रकूट युवतियों को प्रेरित करें की अपने सहायता के लिए आगे आए। महिला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:05 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:05 PM (IST)
युवतियों को प्रेरित करें, अपनी सहायता के लिए आगे आएं
युवतियों को प्रेरित करें, अपनी सहायता के लिए आगे आएं

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : युवतियों को प्रेरित करें की अपने सहायता के लिए आगे आए। महिलाओं को जागरूकता बहुत ही आवश्यक है। अपनी समस्याएं बताएं। महिला जन सुनवाई महीने में होती है। मिशन शक्ति के रूप में मुख्यमंत्री ने बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं। यह बात राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने जन सुनवाई के दौरान तहसील सभागार कर्वी में कहीं। उन्होंने कहा कि स्वालंबन योजना प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रहा है इसका उपयोग आप करें। उत्पीड़न नहीं सहे लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद भी नहीं किया जाता। महिलाओं के स्वालंबन के लिए प्रधानमंत्री रोजगार योजना, आवास योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय योजना व रजिस्ट्री में महिलाओं को छूट देती है। आज महिलाएं समाज में आगे बढ़ रही हैं। अपनी समस्याएं आप घर के बाहर निकल कर बताएं तभी इसका समाधान हो पाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से विदुषी मेहा ने बताया कि महिलाओं, बच्चों, गरीबों व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता और सलाह का अधिकार प्रदान किया गया है इसका लाभ उठाएं किसी भी प्रकार के वैवाहिक विवाद के समाधान को मात्र एक प्रार्थना पत्र ही पर्याप्त है। लोक अदालत में विवाद का समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा, जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार, एसीएमओ डा. आर के चौरिहा, महिला थाना प्रभारी अनुपम श्रीवास्तव, महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर, जिला समन्वयक संध्या गुप्ता, मीनू सिंह रही।

chat bot
आपका साथी