अज्ञात वाहन की टक्कर से दूधिया की मौत

जागरण संवाददाता चित्रकूट कर्वी कोतवाली के लोढ़वारा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:40 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:40 PM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से दूधिया की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से दूधिया की मौत

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कर्वी कोतवाली के लोढ़वारा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दूधिया की मौत हो गई। वह गांव से जिला मुख्यालय दूध बेंचने आ रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। मृतक दूधिया के दो भाइयों की भी एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हुई थी। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है।

कर्वी कोतवाली के लोढ़वारा निवासी 34 वर्षीय संतोष यादव दुग्ध का व्यवसाय करते थे। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह अपने घर से दूध बेचने साइकिल से निकले थे। घर से तीन किलोमीटर दूर लोढ़वारा मोड़ के पास सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। संतोष के सिर में गंभीर चोटें आई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया। चिकित्सक ने देखने कर मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता देवनाथ यादव ने बताया कि घर की माली हालत ठीक नहीं है। संतोष ही घर का इकलौता कमाने वाला था। एक साल पहले उनके दो बेटों राकेश व कमलेश की नहरा मोड़ के पास ही अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई थी। संतोष छह भाइयों में चौथे नंबर का था। उसकी शादी आठ साल पहले मानिकपुर के अतरी में हुई थी। उसके चार बच्चों में पांच वर्षीय पलक, तीन वर्षीय अंशू, दो वर्षीय बिट्टी, एक वर्षीय बाबू है। संतोष की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष हरिमोहन यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, ग्राम प्रधान मैना देवी पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और स्वजन को ढांढस बंधाया। हालांकि कोतवाल अरुण कुमार पाठक ने बताया कि वाहन से दुर्घटना नहीं हुई है। दूधिया साइकिल तेजी से चला रहा था। अचानक चैन टूटने से उसके गुप्तांग में चोट आई थी। जिससे वह सड़क में गिरकर घायल हो गया था।

chat bot
आपका साथी