मंदाकिनी में बाढ़ से मठ, मंदिर जलमग्न, होटलों में फंसे भक्त

जागरण संवाददाता चित्रकूट पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से मंदाकिनी ने विकराल रूप धा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:18 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:18 PM (IST)
मंदाकिनी में बाढ़ से मठ, मंदिर जलमग्न, होटलों में फंसे भक्त
मंदाकिनी में बाढ़ से मठ, मंदिर जलमग्न, होटलों में फंसे भक्त

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से मंदाकिनी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। रविवार की शाम तक नदी खतरे के निशान 126.50 मीटर को पार कर चार मीटर ऊपर पहुंच गई। इससे पानी रामघाट की दुकानों, मठ और मंदिरों के अंदर चला गया। तमाम सैलानी होटलों में फंस गए। रामघाट से मध्यप्रदेश जाने वाली सड़क पर निकलने के लिए लोगों का नाव का सहारा लेना पड़ा। जबकि वाहन पानी में फंसे रहे। उधर तिरहार क्षेत्र में यमुना व पाठा में बरदहा नदी का भी रौद्र रूप जारी है। पाठा के तमाम गांव तहसील से कट गए हैं।

मंदाकिनी का रौद्र रूप देख लोग को वर्ष 2003 की याद ताजा हो गई हैं। जब भीषण बाढ़ में तमाम घर बह गए थे और निर्मोही अखाड़ा का हाथी डूब गया था। पूरी धर्मनगरी में सड़कों ऊपर नाव चल रही थी। रविवार की शाम को भी कुछ ऐसे ही हालत मंदाकिनी की बाढ़ ने कर दिए हैं। बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया। रत्नावली मार्ग में बाढ़ का पानी आ जाने से आवागमन बंद कर दिया गया। निर्मोही अखाड़ा के पास दर्जनों वाहन यूपी-एमपी सीमा में फंसे हैं। तो तीर्थयात्री होटलों के बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। शाम को हालात का जायजा लेने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसडीएम पूजा यादव भी रामघाट पहुंची। एलाउंस कराकर निचले इलाकों को खाली कराया। रामघाट में दीवार गिरने से 50 वर्षीय दुकानदार नीरज केशरवानी व उनका पुत्र 12 वर्षीय ओम घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर पाठा में बरदहा नदी में भीषण बाढ़ से एक दर्जन से अधिक गांव मानिकपुर तहसील से कट गए हैं। तो शबरी जल प्रपात में बाढ़ की गर्जना सुन लोगों की रूह कांप रही है। हालांकि विहंगम ²ष्य देने लोग पहुंच रहे हैं। एसडीएम मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव बाढ़ के हालात पर नजर बनाए हैं। वहीं यमुना नदी भी बाढ़ में है लेकिन अभी खतरे के निशान से काफी दूर है। फिर प्रशासन सतर्क है। डीएम ने बताया कि सभी बाढ़ चौकी को सतर्क किया गया है। हालात पर नजर रखें। जहां पर भी खतरा हो तुरंत सूचना दें।

chat bot
आपका साथी