पति से विवाद के बाद विवाहिता ने दी जान

संवाद सहयोगी पहाड़ी (चित्रकूट) थाना के महाराजपुर में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 06:08 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 06:08 PM (IST)
पति से विवाद के बाद विवाहिता ने दी जान
पति से विवाद के बाद विवाहिता ने दी जान

संवाद सहयोगी, पहाड़ी (चित्रकूट) : थाना के महाराजपुर में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है हालांकि अभी थाने में तहरीर नहीं दी है। पथरामानी निवासी विजय रैदास खेती किसानी करते है। उसका एक मकान महाराजपुर में भी बना है जिसमें वह 26 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के साथ रहता है। बताते हैं कि सोमवार की रात में पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात जब सभी लोग सो गए तो गुस्से में रेखा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे विजय की नींद खुली तो पत्नी को फंदे में लटका देखा। पहाड़ी थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि महिला ने खुदकुशी परिवारिक कलह में की है उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतका के पिता श्रीपाल रैदास निवासी जीथी मजरा रगौली ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

chat bot
आपका साथी