विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत

संवाद सहयोगी, पहाड़ी (चित्रकूट) : पहाड़ी थानांतर्गत के तौरा गांव में विवाहिता की जलकर संदिग्ध परिस्थित

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 06:37 PM (IST)
विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत
विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत

संवाद सहयोगी, पहाड़ी (चित्रकूट) : पहाड़ी थानांतर्गत के तौरा गांव में विवाहिता की जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या कर जलाने की आशंका जताई है। पुलिस ने पड़ताल शुरू की है। वहीं, मृतका के पति का कहना है कि अलग रहने की जिद कर रही थी। माता-पिता की इकलौती संतान होने के कारण वह विरोध करता था। इसी से नाराज होकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई है।

तौरा निवासी जगदीश सिंह की 26 वर्षीय पत्नी रिया सिंह की बुधवार सुबह करीब दस बजे घर पर जलकर मौत हो गई। कमरे में जला शव देख होश उड़ गए। पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव बाहर निकाला। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के हालात संदिग्ध हैं। सूचना मृतका के पिता कबरहा थाना धाता फतेहपुर निवासी उमेश सिंह ने दी। ससुराल वाले खुदकशी की बात कह रहे हैं। पूछताछ में पति ने बताया है कि पांच साल पहले शादी हुई थी। उसके बाद से रिया सास-ससुर से अलग रहने को लेकर दबाव बनाती थी। अक्सर मां से विवाद भी करती थी। वह अपनी माता-पिता की इकलौती संतान होने के कारण समझाता था। मंगलवार को भी झगड़ा किया था। उसने जिस कमरे में आग लगाकर जान दी है, सुबह उसकी सफाई भी की थी। मृतका के पिता उमेश सिंह ने हत्या की आशंका जताई। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तहरीर देंगे। बताया कि वर्ष 2015 में पुत्री की शादी की थी। एक बच्चा भी है।

chat bot
आपका साथी