विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : शनिवार को सूने घर पर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 10:33 PM (IST)
विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान
विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : शनिवार को सूने घर पर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह 20 दिन पहले ससुराल से अपने मायके आई थी। शुक्रवार को लेने आए पति के साथ भी नहीं गई थी। परिजनों के खेत से काम कर लौटने के बाद जानकारी होने पर चीख-पुकार मच गई।

कर्वी कोतवाली अंतर्गत कसहाई निवासी अर¨वद ¨सह ने बताया कि बेटी अंकिता (20) की शादी 12 मई 2018 को कौशांबी जिले के भगवतपुर, थाना पश्चिम सरीरा निवासी उमेश ¨सह के साथ की थी। शादी के बाद बेटी कई बार आई गई। करीब 20 दिन पहले वह ससुराल से मायके लौटी थी। शनिवार को परिजन खेत पर काम करने चले गए। इसी बीच सूने घर पर किसी समय बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। लौटने पर शव फांसी पर लटका देख सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन नीचे उतारा गया लेकिन तब तक सांसें उखड़ चुकी थीं। बताया कि तीन दिन पहले दामाद बेटी को लेना आया था लेकिन वह नहीं गई थी। कोतवाली प्रभारी एके ¨सह ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका जनसेवा इंटर कालेज कर्वी में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। उसका पति कौशांबी में ही एक निजी कंपनी में काम करता था। अभी तक खुदकशी करने की वजह नहीं पता चल सकी है।

दो महिलाओं ने खाया जहर, गंभीर

चित्रकूट : कोतवाली कर्वी अंतर्गत आनंदपुर भाभा निवासी राधे श्याम की पत्नी सिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इसी तरह रैपुरा थाना अंतर्गत कौबरा निवासी रूपा तिवारी पत्नी रामू तिवारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों महिलाओं के परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया।

अचानक बेहोश हुई महिला, नाजुक : रैपुरा थाना अंतर्गत पैकौरामाफी निवासी राजेश कुमार की पत्नी शिवानी उर्फ रमिनिया (21) रविवार सुबह अचानक बेहोश हो गई। ससुर राम सजीवन ने बताया कि महिलाओं ने काफी प्रयास किया लेकिन शिवानी कुछ बोल नहीं सकी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी