चित्रकूट की ²ष्ट संस्था में चार दिव्यांग जोड़ने में थामा एक दूजे का हाथ

जागरण संवाददाता चित्रकूट नगर की सामाजिक संस्था ²ष्टि में दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 10:36 PM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 10:36 PM (IST)
चित्रकूट की ²ष्ट संस्था में चार दिव्यांग जोड़ने में थामा एक दूजे का हाथ
चित्रकूट की ²ष्ट संस्था में चार दिव्यांग जोड़ने में थामा एक दूजे का हाथ

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : नगर की सामाजिक संस्था ²ष्टि में दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। चार नेत्रहीन दिव्यांग जोड़ो के विवाह विधिवत गायत्री रीति रिवाज से हुआ। सांसद आर के सिंह पटेल ने ने नए जोड़ों का आशीर्वाद दिया।

उन्होंने नव युगलों के सुखमय दांपत्य जीवन की कामना के साथ कहा कि ²ष्टि संस्था ऐसे कार्य में जुटी है जिसकी तरफ समाज के किसी भी व्यक्ति का ध्यान नही गया। विगत दो दशकों से संस्था के कार्यकलापों से वाकिफ है जो कि बेहद प्रेरक एवं सराहनीय है। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि ²ष्टि संस्था की ²ष्टि उस तपके के पुनरुत्थान पर है जो आज भी हाशिये में है। संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि संस्था ने इस वर्ष 14 वां विवाह सम्मेलन का आयोजन किया है जिसमें कर्वी की पूजा का विवाह दिल्ली के मनोज, गोंडा की भुइला का विवाह कासगंज के इंद्रपाल, जौनपुर की अंजू का विवाह है हमीरपुर के जयकरण यादव एवं अनीता वाराणसी का विवाह कानपुर के रमेश पाल के साथ संपन्न हुआ है। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण मई व नवम्बर माह में परिचय सम्मेलन का आयोजन नही हो पाया था। केवल वर्चुअल मीटिग से मात्र चार जोड़ो के ही विवाह तय हो पाए थे। अभी संस्था द्वारा लगभग 50 जोड़ो के विवाह कराये जा चुके है।

----------------------

वाल्मीकि आश्रम को रेलमार्ग से जोड़ने की मांग

जासं, चित्रकूट : वाल्मीकि आश्रम को पर्यटन की ²ष्टि से विकसित करने के लिए रेलमार्ग से जोड़े जाने की मांग होने लगी है। शनिवार को आश्रम के ट्रष्ट अध्यक्ष चंद्रदत्त पांडेय ने शासन से मंदिर को रेलमार्ग से जोड़े जाने की मांग की है।

जिले में इन दिनों रेलमार्ग को लेकर सर्वे किया जा रहा है। इसी बीच बगरेही गांव के प्रधान श्लोक कुमार मिश्र व महर्षि वाल्मीकि आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष ने सर्वे में लालापुर वाल्मीकि आश्रम को रेलमार्ग से नहीं जुड़ने की जानकारी मिलने पर गहरी नाराजगी जताई है। दोनों ने आश्रम को रेल लाइन से जोड़ने की मांग की है। वहीं मंहत भरतदास ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर रेलमार्ग से जोड़ने की बात रखेगें।

chat bot
आपका साथी