पति को मार गया लकवा, पत्नी ने जहर खा दी जान

जागरण संवाददाता चित्रकूट शादी के बाद पति को लकवा मारने की आत्म ग्लानि में महिला ने मायके

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 06:14 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:07 AM (IST)
पति को मार गया लकवा, पत्नी ने जहर खा दी जान
पति को मार गया लकवा, पत्नी ने जहर खा दी जान

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : शादी के बाद पति को लकवा मारने की आत्म ग्लानि में महिला ने मायके में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।

पहाड़ी थाना क्षेत्र के सालिगपुर गांव निवासी स्व. पंचम की 20 वर्षीय पुत्री सपना का विवाह बीते साल रैपुरा थाना के गिरधारा मजरा अरवारा में विजय बहादुर के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन ही खुशी-खुशी बीते थे कि विजय को लकवा मार गया। तब से सपना काफी परेशान थी। कुछ दिन ससुराल तो अधिकांश समय उसका मायके में बीत रहा था। भाई हरीमोहन ने बताया कि 15 दिन पहले ससुराल में देवी पूजा का कार्यक्रम था जिसमें वह बहन को लेकर ससुराल गया था। तीन दिन वहां पर रहने के बाद साथ में वह लौट आई थी। शुक्रवार को घर में उसकी मां राजुल और बहन सपना थी। जब मां कोई काम में व्यस्त थी तो सपना ने जहरीला पदार्थ खा लिया। वह उसको अस्पताल लेकर जाते उसके पहले मौत हो गई। पहाड़ी थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि पति की बीमारी से विवाहिता तनाव में थी। हो सकता है कि इसी कारण उसने जहर खाया है।

chat bot
आपका साथी