लखनऊ से जाना था मुबंई, पहुंचा बिहार

????? ?????? ?????ॉ???????

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 10:57 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 06:05 AM (IST)
लखनऊ से जाना था मुबंई, पहुंचा बिहार
लखनऊ से जाना था मुबंई, पहुंचा बिहार

संवाद सहयोगी, मानिकपुर, (चित्रकूट) : लॉकडाउन के दौरान लखनऊ स्थित कंपनी बंद होने पर मुंबई स्थित घर के लिए पैदल निकला युवक भटक कर बिहार पहुंच गया। अब एक जून से 200 विशेष ट्रेनों के संचालन में स्वजन के टिकट बुक कराने पर पर मंगलवार को मुंबई के लिए रवाना हुए। चित्रकूट के मानिकपुर जंक्शन से गुजरने पर वह खुश नजर आए।

मंगलवार को राजेंद्र नगर पटना से लोकमान्य तिलक मुंबई जाने वाली जनता एक्सप्रेस के मानिकपुर जंक्शन में रुकने पर सवार प्रेम कुमार ने बताया कि वह मुंबई के कल्याण में रहते हैं। लखनऊ स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मार्च में लॉकडाउन के बाद कंपनी में कामकाज बंद हो गया। इसी बीच पैदल ही लोगों के निकलने पर वह भी तीन अप्रैल को चल पड़े। लखनऊ से रास्ता भटक कर छह दिन बाद बिहार पहुंच गए। वहां पर कई जगह घूमकर किसी तरह समय काटा। क्वारंटाइन सेंटर से भी भोजन-पानी लिया। कई बार नमक-रोटी खाकर दिन गुजारना पड़ा। स्वजन को बताया पर उस समय हल नहीं निकल सका। अब ट्रेनों के संचालन पर स्वजन ने आनलाइन टिकट बुक कराया। इससे वह घर पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने ट्रेनों के संचालन को केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। कहा कि स्वजन के पास पहुंचने को लेकर वह काफी खुश हैं। लॉकडाउन के दौरान भटकने के बाद से गुजरे दिन अब जिदगी में फिर कभी नहीं आएं, ऐसी सोच के साथ बेहतरी की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

chat bot
आपका साथी